Hindi NewsBihar Newspolicewale hai ya haiwan beat former ward councillor from shoes video viral
पुलिसवाले हैं या हैवान? पूर्व वार्ड पार्षद को बाइक से गिरा बूट से रौंदा, घूंसे भी बरसाए

पुलिसवाले हैं या हैवान? पूर्व वार्ड पार्षद को बाइक से गिरा बूट से रौंदा, घूंसे भी बरसाए

संक्षेप:

मामले की जांच सदर एसडीपीओ अमित कुमार से कराई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर मारपीट में संलिप्त हवलदार तनवीर आलम और सिपाही महेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है। एसपी ने स्पष्ट कहा कि कानून के तहत कार्रवाई करते समय किसी भी व्यक्ति के साथ अमानवीय या अनुचित व्यवहार स्वीकार्य नहीं है।

Jan 06, 2026 12:35 pm ISTNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, मधुबनी
share Share
Follow Us on

बिहार पुलिस का एख ऐसा क्रूर चेहरा सामने आया है जिसे देखकर आप यह सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि यह पुलिसवाले हैं या फिर हैवान? दरअसल मधुबनी जिले में बाइक से जा रहे पूर्व पार्षद को पुलिसवालों ने ना सिर्फ धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया बल्कि बूट से भी उनको रौंदा। पूर्व वार्ड पार्षद पर घूंसे भी बरसाए गए हैं। पुलिस की हैवानियत का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद अब जिले के पुलिस कप्तान ने इसपर ऐक्शन भी लिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शराब के नशे में गिरफ्तार पूर्व वार्ड पार्षद को लात घूंसे से बेरहमी से मारपीट करने के मामले में पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने सख्त कार्रवाई की है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने सोमवार को दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। मामले में नगर थानाध्यक्ष से शोकॉज किया गया है, जबकि मारपीट करने वाले सिपाहियों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही करने की बात कही गई है।

ये भी पढ़ें:IRCTC घोटाले में तेजस्वी की याचिका पर CBI को नोटिस; लालू को HC से लगा था झटका

एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 31 दिसंबर 2025 की रात वाहन जांच के दौरान शराब के नशे में पकड़े गए पूर्व वार्ड पार्षद राम उदगार यादव के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले की जांच सदर एसडीपीओ अमित कुमार से कराई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर मारपीट में संलिप्त हवलदार तनवीर आलम और सिपाही महेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है। एसपी ने स्पष्ट कहा कि कानून के तहत कार्रवाई करते समय किसी भी व्यक्ति के साथ अमानवीय या अनुचित व्यवहार स्वीकार्य नहीं है।

पुलिस को संयम और मर्यादा के साथ कार्य करना चाहिए। एसपी ने बताया कि 31 दिसंबर की रात सभी थानों को वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया था। इसी क्रम में राम चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार पुलिस को चकमा देकर कोतवाली चौक की ओर भागने लगा। कोतवाली दुर्गा स्थान के पास तैनात पुलिस को देखकर वह फिर भागने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान वह बाइक से गिर पड़ा।

वीडियो में गिरने के बाद पुलिसकर्मियों द्वारा बाइक सवार के साथ लात-घूंसे से मारपीट की तस्वीरें सामने आईं। बाइक सवार की पहचान कोतवाली चौक निवासी पूर्व वार्ड पार्षद राम उदगार यादव के रूप में हुई। मेडिकल जांच में उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अगले दिन आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां जुर्माना अदा करने के बाद उसे रिहा कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:बिहार में रात होगी सर्द, उत्तर के 19 और दक्षिण के 5 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।