जनकपुर धाम रेड लाइट एरिया में पुलिस का छापा, 16 सेक्स वर्कर को छुड़ाया; 6 लड़कियां नाबालिग

हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, अरवल
Follow us on Google News
share

अरवल पुलिस ने जनकपुर धाम रेड लाइट एरिया में बुधवार को छापेमारी कर दो महिला संचालक समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 16 सेक्स वर्कर को भी देह व्यापार से मुक्त कराया, जिनमें से 6 नाबालिग हैं।

जनकपुर धाम रेड लाइट एरिया में पुलिस का छापा, 16 सेक्स वर्कर को छुड़ाया; 6 लड़कियां नाबालिग

बिहार के अरवल जिले में पुलिस ने बुधवार को सदर थाना क्षेत्र के जनकपुर धाम रेड लाइट एरिया में छापेमारी की। इस दौरान देह व्यापार शामिल 16 सेक्स वर्कर को मुक्त कराया गया। इनमें 6 नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं। पुलिस ने मौके से दो महिला संचालक और 6 युवकों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को कई आपत्तिजनक सामान भी मिले। सभी नाबालिग पीड़िताओं को बाल कल्याण समिति (सीडब्लूसी) में भेजा जा रहा है। साथ ही बालिग महिला सेक्स वर्कर को विश्वास संकल्प हमाना पुनर्वास केंद्र भेजा गया है। साथ ही गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

अरवल के एसपी मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस को जनकपुर धाम (रेड लाइट) एरिया में नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराए जाने की सूचना मिली थी। सूचना का सत्यापन करने के बाद पीड़ित लड़कियों को सकुशल इस धंधे से मुक्त कराने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार, पुलिस उपाधीक्षक हरीश कुमार सिंह , पुलिस उपाधीक्षक ओमप्रकाश अरुण , साइबर थानाध्यक्ष एवं महिला थाना नीलमणि तथा एनजीओ की टीम के साथ छापामारी की गई।

एसपी ने बताया कि रेड लाइट एरिया से 16 महिलाओं को मुक्त कराया गया है जिसमें आठ नाबालिग हैं। दो महिला संचालिका हैं एवं 6 युवक गिरफ्तार किए गए हैं। इस मामले में आठ लोगों पर केस दर्ज करते हुए जेल भेजा जाएगा। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार लोगों में अमन राज, अरवल सिपाह, प्रिन्स राज, सा कुशा, जिला औरंगाबाद, अशोक कुमार सा कल्याणपुर औरंगाबाद, शहजाद आलम प्यारेचक अरवल, मो शमीम अंसारी, सा० शाही मोहल्ला एवं चमकु पासवान जनकपुर धाम शामिल हैं।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।