Hindi NewsBihar NewsPolice raided Beur Jail three hours searched every inch JDU MLA Anant Singh imprisoned
बेऊर जेल में छापा, पुलिस ने 3 घंटे में चप्पा-चप्पा खंगाला; जदयू विधायक अनंत सिंह हैं कैद, क्या-क्या मिला?

बेऊर जेल में छापा, पुलिस ने 3 घंटे में चप्पा-चप्पा खंगाला; जदयू विधायक अनंत सिंह हैं कैद, क्या-क्या मिला?

संक्षेप:

सुबह 5 बजे से आठ बजे तक बेऊर जेल का चप्पा-चप्पा खंगाला गया जिससे जेल के कर्मी और कैदियों के बीच खलबली मची रही। तीन घंटे बाद प्रशासन की टीम निकल गई उसके बाद सबने राहत की सांस ली।

Nov 29, 2025 09:42 am ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Beur Jail Raid: बिहार के जेलों में शनिवार की सुबह उस समय हलचल मच गई जब बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ प्रशासन की टीम पहुंच गई। पटना के बेऊर जेल में जिला प्रशासन के अधिकारी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। सुबह 5 बजे से आठ बजे तक जेल का चप्पा-चप्पा खंगाला गया जिससे जेल के कर्मी और कैदियों के बीच खलबली मची रही। तीन घंटे बाद प्रशासन की टीम निकल गई उसके बाद सबने राहत की सांस ली। राज्य के अन्य जिलों में भी जेलों में औचक छापेमारी की गयी। मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह फिलहाल दुलारचंद यादव हत्याकांड में गिरफ्तारी के बाद बेऊर जेल में ही कैद हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

माना जा रहा है कि बिहार के नए गृह मंत्री सम्राट चौधरी के आदेश के बाद पुलिस एक्शन मोड है। गुरुवार को राज्य के कई जिलों से जेलों में छापेमारी की खबर सामने आ रही है। हालांकि किसी भी आपत्तिजनक बरामदगी की सूचना अभी तक नहीं है। पटना बेऊर जेल के अधीक्षक नीरज कुमार झा ने बताया कि एसडीएम के नेतृत्व में पूरी टीम आई थी। जेल प्रशासन ने पूरा सहयोग किया। जेल के एक एक कोने को खंगाला गया। लेकिन कोई भी अपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं की गई। जेल के भीतर स्थिति सामान्य है। सुरक्षा व्यवस्था को हमेशा अपडेट रखा जाता है।

ये भी पढ़ें:बेगूसराय में मोबाइल छीनने से रोकने पर लड़के को चलती ट्रेन से फेंका, मौत

बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से राज्य के अधिकांश जेलों में सरप्राइज रेड किया गया है। कई बार शहर में होने वाले अपराधों का कनेक्शन जेल से मिलता है। खगड़िया में शुक्रवार को बीजेपी नेता को गोली मारी गयी। गुरुवार को सीवान में ज्वेलरी शॉप को बदमाशों ने निशाना बनाया। इन कारणों से जेल में छापेमारी कर प्रशासन ने अपराधियों को कड़ा मैसेज दिया है।

इधर पूर्णिया सेंट्रल जेल में रेड की सूचना है। वहां करीब डेढ़ घंटे तक छापे की कार्रवाई चली। सदर एसडीओ एवं सदर वन एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी की गयी। हालांकि बैरक की जांच में कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें:CID इंस्पेक्टर माधव ठाकुर के ठिकानों पर रेड; पटना से बेगूसराय तक निगरानी के छापे
Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।