दारोगा ने चोर के ठिकाने से चुराया सोना और कैश, थानेदार निलंबित; एक एसआई लाइन हाजिर

Jan 04, 2026 01:16 pm ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

एसपी ने लालगंज थाना अध्यक्ष संतोष कुमार और दरोगा सुमन कुमार को किया निलंबित। इस संबंध में सदर एसडीपीओ 02 गोपाल मंडल को जांच का जिम्मा दिया गया है।

दारोगा ने चोर के ठिकाने से चुराया सोना और कैश, थानेदार निलंबित; एक एसआई लाइन हाजिर

बिहार के वैशाली में चोर को पकड़ने गई पुलिस खुद चोर बन गई। आरोपी के ठिकाने से पुलिस ने भारी मात्रा में सोना और नगद रुपए चुरा लिए। पुलिस की छवि धूमिल करने के आरोप में एसपी ने कड़ा एक्शन लिया है। लालगंज थानेदार को सस्पेंड कर दिया गया है जबकि एक अन्य दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसडीपीओ को जांच का जिम्मा दिया गया है। इस कार्रवाई से वैशाली पुलिस डिपार्टमेंट में हड़कंप मच गया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसपी ने लालगंज थाना अध्यक्ष संतोष कुमार और दरोगा सुमन कुमार को किया निलंबित। इस संबंध में सदर एसडीपीओ 02 गोपाल मंडल को जांच का जिम्मा दिया गया है। उन्होंने बताया कि लालगंज थानाध्यक्ष संतोष कुमार और एसआई सुमन झा के लाइन हाजिर होने की सूचना मिल रही हैं, लेकिन किस मामले में लाइन हाजिर हुए हैं इसकी पूरी जानकारी नहीं है।

इधर आरोपी के ग्रामीण भाई गेनालाल ने बताया कि पुलिस छापेमारी करने आई थी। पटना से आने पर पता चला कि चोर-चोर कहके रामप्रीत सहनी के घर में छापेमारी की गई। पुलिस ने किसी को कार्रवाई के दौरान पास नहीं आने दिया। आरोपी मछली कारोबार करता था। रात में पुलिस ने छापेमारी की। पता चला है कि आरोपी के घर से राइफल गोली, कैश, सोना, चांदी और बर्तन बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी की पत्नी को भी उठा लिया। आरोपी के घर से भारी मात्रा में(किलोग्राम में) सोना और चांदी और लाखों नगद मिले जिसे पुलिस ने शो नहीं किया। परिजनों ने वरीय अधिकारियों से शिकायत की चेतावनी दी है और आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।

एसपी ने इस कांड को गंभीरता से लिया है। इस घटना से पुलिस की छवि धूमिल हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपियों की गिरप्तारी भी हो सकती है। इस कांड में कई किलो सोना और चांदी होने की बात कही जा रही है।

वैशाली एसपी ललित मोहन शर्मा ने कहा कि 30 दिसम्बर को कार्रवाई की गई। आरोप लगाया गया है कि एफआईआर में बरामद समानों को नहीं दर्शाया गया। छापेमारी की कार्रवाई में वीडियो रिकॉर्डिंग अनिवार्य होता है जिसका पालन नहीं किया गया।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
;;;