कल सम्राट सरकार का विस्तार, आज रोड पर उतरे बेरोजगार; पटना में TRE 4 भर्ती परीक्षा के लिए प्रदर्शन पर लाठीचार्ज

Ritesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

Bihar TRE Protests: बिहार में टीआरई 4 भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू करने को लेकर पटना में प्रदर्शन करने सड़क पर उतरे बेरोजगारों पर पुलिस लाठीचार्ज हो गया है। सम्राट चौधरी सरकार का एक दिन पहले ही कैबिनेट विस्तार हुआ है।

कल सम्राट सरकार का विस्तार, आज रोड पर उतरे बेरोजगार; पटना में TRE 4 भर्ती परीक्षा के लिए प्रदर्शन पर लाठीचार्ज

Bihar TRE Protests: बिहार में सम्राट चौधरी सरकार के कैबिनेट विस्तार के दूसरे ही दिन पटना में बेरोजगार नौजवानों ने चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 4) की आवेदन प्रक्रिया यथाशीघ्र शुरू करने की मांग को लेकर सड़क पर बड़ा प्रदर्शन कर दिया। पटना पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करके उन्हें खदेड़ा है, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने प्रदर्शन से पहले ही स्टूडेंट लीडर दिलीप कुमार को कथित तौर पर उठा लिया था, जिससे प्रदर्शन में शामिल लोगों में नाराजगी थी। पटना कॉलेज से सुबह 11 बजे मार्च शुरू हुआ था, जिसे जेपी गोलंबर के पास रोक दिया गया। पुलिस के साथ नोंकझोंक के बाद तनाव बढ़ गया और फिर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठियां चलने से कई बेरोजगार घायल हुए हैं, जिन्हें ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिलने से भी गुस्सा फैलने लगा। सीनियर अफसर पहुंच गए हैं और प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं।

लाठीचार्ज के बाद भी बेरोजगार युवक और युवतियों की भीड़ डटी है। एसडीएम रितिका मिश्रा और सिटी मजिस्ट्रेट आदित्य श्रीवास्तव कह रहे हैं कि एक प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत के लिए आगे आए। लेकिन आंदोलनकारियों का कहना है कि बिना छात्र नेता दिलीप कुमार के बात नहीं हो सकती। दिलीप कुमार पुलिस के कब्जे में हैं, जिस वजह से गतिरोध और तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

BPSC TRE- 4 परीक्षा के आंदोनकारियों पर लाठीचार्ज; विज्ञापन और पीटी-मेंस पर बवाल

प्रदर्शनकारी एक तो बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा टीआरई 4 बहाली का नोटिफिकेशन तत्काल जारी करने की मांग कर रहे हैं। आयोग के अधिकारियों ने अप्रैल के तीसरे हफ्ते में ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने और सितंबर के अंत में परीक्षा होने की जानकारी दी थी। लेकिन मई का दूसरा सप्ताह निकल रहा है और अधिसूचना जारी नहीं हुई है। प्रदर्शनकारियों के बीच गुस्सा इस चर्चा से भी है कि अब बीपीएससी दो चरण में यह परीक्षा लेगा। पहले प्रारंभिक यानी प्रीलिम्स परीक्षा होगी और फिर उसमें चयनित कैंडिडेट को मुख्य परीक्षा यानी मेन्स में बैठना होगा। आंदोलनकारी पहले की तरह एक ही परीक्षा लेने की मांग कर रहे हैं।

बिहार में कैसे बनते हैं टीचर? 46882 पदों के लिए BPSC TRE-4 का हो चुका है शंखनाद, जानें क्या है पूरी प्रक्रिया

बिहार लोक सेवा आयोग टीआरई 4 की भर्ती परीक्षा से शिक्षा विभाग के साथ-साथ राज्य सरकार के कुल चार विभागों में बहाली की सिफारिश करेगा। 46882 पदों के लिए होने वाली बहाली से शिक्षा के अलावा पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के खाली पद भरे जाएंगे। सबसे ज्यादा वैकेंसी शिक्षकों में है। प्राथमिक स्कूलों में 10778, मध्य विद्यालय में 8583, माध्यमिक विद्यालय में 9082 और उच्च माध्यमिक स्कूलों में 16774 पदों पर भर्ती होनी है।

Bihar TRE 4 Protests 01Bihar TRE 4 ProtestsBihar TRE 4 ProtestsBihar TRE 4 Protests

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Ritesh Verma

लेखक के बारे में

Ritesh Verma
रीतेश वर्मा पत्रकारिता में 25 साल से अलग-अलग भूमिका में अखबार, टीवी और डिजिटल में काम कर चुके हैं। दैनिक जागरण के साथ बिहार में 5 साल तक जिला स्तर की प्रशासनिक और क्राइम रिपोर्टिंग करने के बाद रीतेश ने आईआईएमसी, दिल्ली में दाखिला लेकर पत्रकारिता की पढ़ाई की। एक साल के अध्ययन ब्रेक के बाद रीतेश ने विराट वैभव से दोबारा काम शुरू किया। फिर दैनिक भास्कर में देश-विदेश का पेज देखा। आज समाज में पहले पन्ने पर काम किया। बीबीसी हिन्दी के साथ आउटसाइड कंट्रीब्यूटर के तौर पर जुड़े। अखबारों के बाद रीतेश ने स्टार न्यूज के जरिए टीवी मीडिया में कदम रखा। रीतेश ने टीवी चैनलों में रिसर्च डेस्क पर लंबे समय तक काम किया है और देश-दुनिया के विषयों पर तथ्यपरक जानकारी सहयोगियों को आगे इस्तेमाल के लिए मुहैया कराई है। सहारा समय और इंडिया न्यूज में भी रीतेश रिसर्च का काम करते रहे। इंडिया न्यूज की पारी के दौरान वो रिसर्च के साथ-साथ चैनल की वेब टीम के हेड बने और इनखबर न्यूज पोर्टल को बतौर संपादक शुरू किया। लाइव हिन्दुस्तान के साथ एडिटर- न्यू इनिशिएटिव के तौर पर पिछले 6 साल से जुड़े रीतेश फिलहाल उत्तर प्रदेश और बिहार की खबरों और दोनों राज्यों की टीम को देखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।