Hindi NewsBihar Newspolice is looking for thar which crushed dularchand yadav cid also investigating anant singh
दुलारचंद यादव को कुचलने वाली कार की तलाश, CID भी कर रही जांच; अनंत सिंह से होगी पूछताछ

दुलारचंद यादव को कुचलने वाली कार की तलाश, CID भी कर रही जांच; अनंत सिंह से होगी पूछताछ

संक्षेप:

अधिकारियों के मुताबिक वीडियो फुटेज से घटना में शामिल लोगों की पहचान की कोशिश जारी है। जल्द अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। भदौर थाना क्षेत्र में 30 अक्तूबर को चुनाव प्रचार के दौरान हुई झड़प के बाद तारतर गांव निवासी दुलराचंद यादव की हत्या कर दी गई।

Mon, 3 Nov 2025 09:32 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम
share Share
Follow Us on

मोकामा विधानसभा के तारतर गांव में दुलारचंद यादव की हत्या की जांच सीआईडी भी करेगा। सीआईडी की जांच पुलिस के समानान्तर चलेगी। जांच पूरा होने के बाद रिपोर्ट पुलिस से साझा की जाएगी। ताकि किसी के साथ पक्षपात ना हो सके। एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि इसके लिए सीआईडी की अलग से टीम बनाई गई है। उधर मामले में अन्य आरोपितों की पहचान और फरार लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम इलाके में छापेमारी कर रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रविवार को पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की। मामले में अब तक 80 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अधिकारियों के मुताबिक वीडियो फुटेज से घटना में शामिल लोगों की पहचान की कोशिश जारी है। जल्द अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। भदौर थाना क्षेत्र में 30 अक्टूबर को चुनाव प्रचार के दौरान हुई झड़प के बाद तारतर गांव निवासी दुलराचंद यादव की हत्या कर दी गई। उनके पैर की एड़ी में गोली मारी गई, उसके बाद कार से कुचल दिया गया।

ये भी पढ़ें:पहले 80 पकड़ाए और अब अनंत सिंह, ; DM ने निष्पक्ष चुनाव का किया वादा

घटना के चार दिन बाद भी पुलिस घटना में प्रयुक्त हथियार और उन्हें कुचलने वाले वाहन की बरामदगी नहीं कर पाई है। एसएसपी ने बताया कि दुलारचंद के पैर में गोली मारी गई थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हृदय और फेफड़ों में चोट लगाना आया है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि घटना में किस वाहन का प्रयोग किया गया और उसे कौन चला रहा था। हथियार, वाहन और उसे चलाने वालों की जानकारी के लिए रिमांड पर लेकर अनंत सिंह से पूछताछ की जाएगी। यह पता लगाया जाएगा कि हथियार किसका था और कहां से लाया गया गया था।

घटना के वक्त अनंत सिंह थे मौजूद

एसएसपी के मुताबिक घटना वाले दिन अनंत सिंह और पीयूष प्रियदर्शी का काफिला गुजर रहा था। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई थी। इसकी परिणति दुलारचंद की मौत के रूप में हुई। इस संबंध में दोनों प्रत्याशी के पक्ष के द्वारा दो और कुल चार केस दर्ज किए गए हैं। दूसरे पक्ष अनंत सिंह सहित अन्य पर नामजद केस दर्ज करवाया गया था। जदयू प्रत्याशी मुख्य आरोपित थे। पुलिस अनुसंधान में यह बात सामने आई कि घटना के वक्त अनंत सिंह वहां मौजूद थे। उनके सामने ही घटना हुई। जिसके आधार पर शनिवार को उनकी गिरफ्तारी की गई।

अर्धसैनिक बलों की 13 कंपनियां भी छापेमारी में शामिल

मोकामा में हुई झड़प और हत्या के मामले में पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है। छापेमारी में स्थानीय पुलिस के अलावा एसटीएफ की दो यूनिट के साथ ही अर्धसैनिक बलों की 13 कंपनियां को भी लगाया गया है। इसके साथ ही चार क्यूआरटी की टीम भी सक्रिय है। एसपी के नेतृत्व में डीएसपी और थानेदारों की टीम लगातार कार्रवाई और गश्त कर रही है। पुलिस घटना से संबंधित वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की कोशिश कर रही है। ताकि उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

ये भी पढ़ें:MP बनने से चूके 18 प्रत्याशी बिहार चुनाव में आजमा रहे किस्मत, RJD से सबसे ज्यादा
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।