पटना में गायघाट पुल के नीचे सुबह-सुबह एनकाउंटर, STF ने बदमाश के पैर में मारी गोली

Feb 11, 2026 10:30 am ISTNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share

पटना में STF ने अपराधी के पैर में गोली मारी है। घायल अपराधी को इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि आखिर यह अपराधी किस मंशा से यहां आया था।

पटना में गायघाट पुल के नीचे सुबह-सुबह एनकाउंटर, STF ने बदमाश के पैर में मारी गोली

पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर हुआ है। पटना में गायघाट पुल के नीचे एसटीएफ ने एक अपराधी को गोली मारी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुठभेड़ में अपराधी घायल हो गया है। STF ने अपराधी के पैर में गोली मारी है। घायल अपराधी को इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि आखिर यह अपराधी किस मंशा से यहां आया था। बता दें कि पटना पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार कड़े ऐक्शन ले रही है। इसी कड़ी में पटना मे पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई है।

पुलिस ने पटना के गायघाट पुल के नीचे जिस कुख्यात को गोली मारी है उसका नाम राजीव कुमार उर्फ सूर्या बताया जा रहा है। सूर्या पर लूट, डकैती, अवैध हथियार रखने और धोखाधड़ी समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं। राजीव कुमार पटना के ही खाजेकलां इलाके का रहने वाला है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजीव की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद आलमगज थाने की टीम और एसटीएफ की टीम वहां पहुंची थी।

यहां कुख्यात राजीव ने पुलिस पर गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। पुलिस ने अपराधी के पैर में गोली मार दी। घटनास्थल से एक विदेशी कट्टा और कारतूस मिले हैं। घटना के बाद फॉरेंसिक विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। फॉरेंसिक टीम ने वहां जांच-पड़ताल की है।

गायघाट इलाके में अपराधी संग मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। एनकाउंटर के बाद मौके पर काफी ज्यादा पुलिसकर्मी नजर आए। कुख्यात राजीव पर अलग-अलग थानों में कई केस दर्ज थे। फिलहाल घायल राजीव कुमार का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि एसटीएफ, ईआईयू और स्थानीय पुलिस की टीम ने राजीव उर्फ सूर्या को गायघाट इलाके में घेरा था। लेकिन खुद को घिरता देख राजीव ने पुलिस पर गोली चलाई थी। जिसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए उसकी टांग में गोली मार दी। पुलिस के मुताबिक, राजीव कई मामलो में फरार था।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें