पटना में कहां बन रहा प्रधानमंत्री एकता मॉल, भारत के सभी राज्यों के उत्पाद मिलेंगे

Jan 20, 2026 07:17 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share Share
Follow Us on

नगर आयुक्त यशपाल मीणा और बुडको के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान स्थल की उपलब्धता, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा मानकों तथा प्रस्तावित सुविधाओं से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई।

पटना में कहां बन रहा प्रधानमंत्री एकता मॉल, भारत के सभी राज्यों के उत्पाद मिलेंगे

पटना में बोरिंग पानी टंकी के पास अटल पथ के समीप प्रधानमंत्री एकता मॉल (यूनिटी मॉल) बनेगा। इसका निर्माण ‘एक जिला एक उत्पाद’ की अवधारणा को साकार करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस मॉल के माध्यम से बिहार के विभिन्न जिलों एवं भारत के हर राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश के पारंपरिक एवं विशिष्ट उत्पादों को एक ही छत के नीचे प्रदर्शित एवं विपणन का अवसर प्राप्त होगा। इसमें स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों एवं उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान होगी।

नगर आयुक्त यशपाल मीणा और बुडको के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान स्थल की उपलब्धता, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा मानकों तथा प्रस्तावित सुविधाओं से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने इस स्थल पर आ रहे अवरोधों और जीर्ण-शीर्ण निर्माणों को यथाशीघ्र हटाने के निर्देश दिए ताकि निर्माण के दौरान किसी को असुविधा न हो।

नगर आयुक्त ने बताया कि संबंधित स्थल का हस्तांतरण पूर्व में ही किया जा चुका है। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि परियोजना से संबंधित सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं, जिससे भविष्य में आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन, सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था तथा आगंतुकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

● प्रधानमंत्री एकता मॉल का कुल स्थल क्षेत्रफल 12054 वर्गमीटर (लगभग 2.978 एकड़) है

● प्रस्तावित परियोजना के अंतर्गत 3069.67 वर्गमीटर क्षेत्र में ग्राउंड कवरेज निर्धारित है

● मॉल का निर्माण बेसमेंट, भूतल के अतिरिक्त 5 तल्ले के रूप में प्रस्तावित है

● इसका बिल्डअप एरिया कुल 19466.1 वर्गमीटर होगा

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें