Hindi NewsBihar NewsPM Narendra Modi Patna Road Show BJP NDA 2025 Bihar Assembly Elections
PM Modi Road Show Patna: नरेंद्र मोदी का पटना में 40 मिनट रोड शो, 6 सीटों पर NDA के लिए बनाया माहौल

PM Modi Road Show Patna: नरेंद्र मोदी का पटना में 40 मिनट रोड शो, 6 सीटों पर NDA के लिए बनाया माहौल

संक्षेप:

PM Modi Road Show Patna: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम को पटना में रोड शो किया। राजधानी की सड़कों पर पीएम मोदी की झलक पाने के लिए भारी भीड़ जुटी। मोदी का रोड शो दिनकर गोलंबर से शुरू हुआ और गांधी मैदान के पास उद्योग भवन पर खत्म हुआ।

Sun, 2 Nov 2025 06:57 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

PM Modi Road Show Patna: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार की राजधानी पटना में 40 मिनट तक रोड शो किया। आरा और नवादा में रैली करने के बाद रविवार शाम पीएम पटना पहुंचे। एयरपोर्ट से सीधे वे कार से दिनकर गोलंबर आए। यहां दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद वे भाजपा के प्रचार रथ पर सवार हुए और रोड शो शुरू किया। रथनुमा गाड़ी में पीएम के साथ बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, केंद्रीय मंत्री एवं जदयू नेता ललन सिंह, भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद और पटना शहर के एनडीए प्रत्याशी मौजूद रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मोदी ने अपने हाथ में भाजपा का चुनाव चिह्न कमल थामे रखा, जिसे हिलाकर उन्होंने लोगों का अभिवादन किया। उन्होंने पटना शहर और आसपास की 6 विधानसभा सीटों पर एनडीए के लिए माहौल बनाया। यह रोड शो दिनकर गोलंबर से शाम 5:45 बजे शुरू हुआ और गांधी मैदान के पास उद्योग भवन पर शाम 6:25 बजे खत्म हो गया।

रोड शो के रास्ते में दोनों ओर बैरिकेडिंग की गई। वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। सड़क के दोनों ओर भारी भीड़ जुटी। रोड शो के रास्ते पर जबरदस्त लाइटिंग की गई है। इमारतों को भी रोशनी से जगमग किया गया।

पीएम मोदी के रोड शो के दौरान जगमग हुआ पटना शहर

प्रधानमंत्री के रोड शो के मद्देनजर पटना शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई। 5000 सुरक्षाबलों की तैनाती की हुई। रोड शो के रास्ते में घरों की छत पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए। हर गली में आईटीबीपी के जवानों की तैनाती हुई। वाहनों को रोका जा रहा है। बैरिकेडिंग से आगे किसी को भी जाने नहीं दिया गया। आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर तैनात किया गया।

पटना में रोड शो के दौरान भीड़ का अभिवादन करते पीएम नरेंद्र मोदी

महिलाओं ने पीएम मोदी की आरती उतारी

पटना में रोड शो के दौरान घरों की छतों और बालकनी में खड़े होकर महिलाओं ने पीएम नरेंद्र मोदी की आरती उतारी। प्रधानमंत्री ने सभी को हाथ हिलाकर और प्रणाम कर उनका अभिवादन किया। रोड शो के रास्ते में जगह-जगह मंच बनाए गए हैं, जहां पर अलग-अलग झांकियां और छठ गीत एवं अन्य लोक प्रस्तुतियों का मंचन किया गया।

पीएम मोदी की आरती उतारते हुए महिलाएं

पीएम मोदी के पटना रोड शो का रूट

प्रधानमंत्री के पटना में रोड शा का रूट दिनकर गोलंबर से नाला रोड, बारी पथ, ठाकुरबाड़ी रोड, बाकरगंज होते हुए गांधी मैदान के समीप उद्योग भवन तक रहा। करीब ढाई किलोमीटर की दूरी पीएम मोदी ने 40 मिनट में पूरी की।

पीएम मोदी को देखने के लिए पटना की सड़कों पर उमड़ी भीड़

इन जगहों पर पार्किंग-

गांधी मैदान, पटना साइंस कॉलेज, पटना कॉलेज परिसर, डबल डेकर पुल के नीचे, मोइनउल हक स्टेडियम और शाखा मैदान।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में यह पहला रोड शो है। पिछले साल लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने पटना में रोड शो किया था, उस समय पीएम के साथ रथ पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी रहे थे।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat
राजनीतिक, सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और अपराध जैसे विषयों पर लिखना पसंद है। मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं, अभी बिहार कवर कर रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे-2-न्यूज, टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। समाचार के अलावा साहित्य पठन-लेखन में भी रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।