Hindi NewsBihar NewsPM Modi met with BJP new working president Nitin Naveen congratulated him on his new responsibility
BJP के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले पीएम मोदी; नई जिम्मेदारी की बधाई दी, कही ये बात

BJP के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले पीएम मोदी; नई जिम्मेदारी की बधाई दी, कही ये बात

संक्षेप:

बीजेपी के नई कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होने नई जिम्मेदारी की बधाई दी। साथ ही एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मुझे विश्वास है कि उनका संगठनात्मक और प्रशासनिक अनुभव हमारी पार्टी के लिए बहुमूल्य साबित होगा

Dec 19, 2025 11:47 pm ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बीजेपी के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने उन्हें नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दीं। एक्स हैंडल पर मुलाकात का जिक्र करके हुए पोस्ट भी किया। पीएम मोदी ने कहा कि उनका संगठनात्मक और प्रशासनिक अनुभव बीजेपी के लिए बहुमूल्य साबित होगा। इससे पहले नितिन नवीन ने पार्टी के पूर्व अध्यक्षों समेत वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा कि भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन जी से मुलाकात की। उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के उनके प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे विश्वास है कि उनका संगठनात्मक और प्रशासनिक अनुभव हमारी पार्टी के लिए बहुमूल्य साबित होगा क्योंकि हम सभी मिलकर जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम करेंगे।

पीएम से मुलाकात से पहले भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ अपनी पहली आधिकारिक बैठक की थी। बैठक में पार्टी संगठन को और मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में हुई इस बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष, संयुक्त महामंत्री (संगठन) शिव प्रकाश और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, सुनील बंसल, राधामोहन दास अग्रवाल, विनोद तावड़े, दुष्यंत गौतम और तरुण चुघ शामिल हुए। अरुण सिंह और राधामोहन दास अग्रवाल राज्यसभा सांसद भी हैं। भाजपा ने बयान में कहा कि बैठक में पार्टी संगठन और आने वाले कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

आगामी 23 दिसंबर को नितिन नवीन का पटना में रोड शो होगा। एयरपोर्ट से शेखपुरा मोड़, हाईकोर्ट, आयकर गोलंबर होते हुए मिलर हाई स्कूल के मैदान में पहुंचेंगे, जहां पर भाजपा उनका अभिनंदन करेगी। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नवीन पहली बार पटना आ रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बांकीपुर के विधायक और भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के स्वागत के लिए पार्टी के कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि पूरा पटना तैयार है।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
;;;