Hindi NewsBihar NewsPM Modi Karpuri Thakurs village Congress reminds him of a 46-year-old incident
भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के गांव पहुंचे पीएम मोदी, कांग्रेस याद दिलाने लगी 46 साल पुरानी बात

भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के गांव पहुंचे पीएम मोदी, कांग्रेस याद दिलाने लगी 46 साल पुरानी बात

संक्षेप: बिहार चुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के जन्मस्थान पर प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस ने कहा कि 1979 में जनसंघ ने ही कर्पूरी ठाकुर की सरकार गिरा दी थी। 

Fri, 24 Oct 2025 12:12 PMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व सीएम दिवंगत कर्पूरी ठाकुर के जन्मस्थान पहुंचकर चुनावी शंखनाद कर दिया है। वहीं कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को निशाने पर लेते हुए कहा कि 1979 में जनसंघ ने ही बिहार में कर्पूरी ठाकुर की सरकार गिरा दी थी। कांग्रेस ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने ओबीसी आरक्षण लागू किया तो जन संघ ने उनकी सरकार ही गिरा दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री की 'ट्रबल इंजन सरकार ' नहीं चाहती है कि बिहार में एससी, एसटी, ओबीसी और ईबीसी को 65 फीसदी आरक्षण मिले। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समस्तीपुर और बेगुसराय में दो रैलियों को संबोधित करने वाले हैं। समस्तीपुर की रैली से पहले पीएम मोदी कर्पूरीग्राम पहुंचे। बता दें कि बीते साल एनडीए सरकार ने ही कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया था।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री से पूछा कि जिस जनसंघ से बीजेपी का जन्म हुआ वही कर्पूरी ठाकुर की सरकार गिराने में लगी थी। उन्होंने कहा, क्या यह सच नहीं है कि उस समय आरएसएस और जनसंघ ने मिलकर उन्हें परेशान किया। उन्होंने कहा, क्या यह सच नहीं है कि उन्होंने जातिगत जनगणना की मांग करने वालों को अर्बन नक्सल बताया और संसद में जातिगत जनगणना की मांग को खारिज कर दिया गया।

बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

जयराम रमेश ने कहा, इस ट्रबल इंजन सरकार ने बिहार में 65 फीसदी आरक्षण के लिए कुछ नहीं किया। वहीं तमिलनाडु में कांग्रेस की सरकार ने 1994 में ही आरक्षण का कानून लागू कर दिया था। बता दें कि बिहार में 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। वहीं 17 नवंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्पूरी ठाकुर के गांव से ही चुनावी शंखनाद करने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री अपनी दो रैलियों में विपक्ष को बड़ा जवाब देने वाले हैं। तेजस्वी यादव ने सवाल उठाए थे कि आखिर एनडीए मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर क्यों नहीं खुल रहा है। इंडिया गठबंधन में चल रही अंदरूनी कलह को लेकर भी पीएम मोदी चुटकी ले सकते हैं। बता दें कि कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर राज्यसभा सांसद और केंद्र में मंत्री हैं। वहीं कर्पूरी ठाकुर की पोटती जागृति ठाकुर मोरवा से जनसुराज पार्टी की प्रत्याशी हैं।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha
अंकित ओझा पिछले 8 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। अंकित ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से स्नातक के बाद IIMC नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर कार्य करने का उनके पास अनुभव है। इसके अलावा बिजनेस और अन्य क्षेत्रों की भी समझ रखते हैं। हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही पंजाबी और उर्दू का भी ज्ञान है। डिजिटल के साथ ही रेडियो और टीवी के लिए भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।