Hindi NewsBihar NewsPM Modi and Shah on Mission Bihar will campaign in different districts on 24 October
मिशन बिहार पर पीएम मोदी और शाह; 24 अक्टूबर को अलग-अलग जिलों में एक साथ चुनावी सभा

मिशन बिहार पर पीएम मोदी और शाह; 24 अक्टूबर को अलग-अलग जिलों में एक साथ चुनावी सभा

संक्षेप:

बिहार चुनाव के मद्देनजर एनडीए के चुनावी प्रचार ने तेजी पकड़ ली है। मिशन बिहार के तहत 24 अक्टूबर को पीएम मोदी और अमित शाह दोनों अलग-अलग जिलों में एक ही दिन चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। 5 दिनों के भीतर शाह का ये दूसरा दौरा है।

Oct 21, 2025 10:53 pm ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार चुनाव को लेकर एनडीए ने चुनावी अभियान का बिगुल फूंक दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अक्टूबर को समस्तीपुर और बेगूसराय में चुनावी रैली करेंगे, तो वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी उसी दिन सीवान और बक्सर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। 5 दिनों के अंतराल में एक बार फिर शाह बिहार के दौरे पर आ रहे हैं। अमित शाह की 24 अक्तूबर को बिहार में दो सभाएं होंगी। इससे पहले उन्होने छपरा के तरैया में चुनावी रैली की थी। इसी महीने 16 से 18 अक्टूबर तक शाह बिहार दौरे पर रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं बिहार चुनाव के ऐलान के बाद पहली बार पीएम मोदी 24 अक्टूबर से मिशन बिहार पर आएंगे। जिसकी शुरुआत कर्पूरी ठाकुर की धरती से करेंगे। 24 अक्टूबर को समस्तीपुर और बेगूसराय में चुनावी रैली में लोगों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 30 अक्टूबर को दूसरा बिहार दौरा प्रस्तावित है। इस दिन पीएम मुजफ्फरपुर और छपरा में जनसभा को संबोधित करेंगे।

ये भी पढ़ें:पटना के चौराहे पर आकर… अमित शाह की राहुल गांधी को खुली चुनौती
ये भी पढ़ें:महागठबंधन में नेता तय नहीं, अमित शाह प्रशांत किशोर पर क्या बोले
ये भी पढ़ें:RJD के 15 साल का गड्ढा भरा, अब इमारत बनेगी; NDA सरकार के 20 साल पर बोले अमित शाह

लेकिन 24 अक्टूबर को बिहार में चुनावी समर अपने चरम पर होगा। जब पीएम मोदी और अमित शाह एक साथ, एक दिन बिहार के अलग-अलग जिलों में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं कल (23 अक्टूबर) को पटना में महागठबंधन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस है। जिसके बाद गठबंधन के सहयोगी दल चुनार प्रचार करेंगे।