Hindi NewsBihar NewsPM Awas Yojna will given on the basis of rooms in a house
दो कमरों के मकान में तीन भाइयों का परिवार तो एक को मिलेगा पीएम आवास; संयुक्त परिवार को राहत

दो कमरों के मकान में तीन भाइयों का परिवार तो एक को मिलेगा पीएम आवास; संयुक्त परिवार को राहत

संक्षेप:

PM Awas Yojna: विभाग ने निर्णय लिया है कि अगर किसी पक्के मकान में दो ही कमरे हैं और उसमें तीन भाइयों का परिवार रहता है, तो उनमें एक को इस योजना लाभ दिया जा सकेगा। मालूम हो कि राज्य में इस योजना का लाभ देने के लिए सर्वेक्षण कार्य 15 मई, 2025 तक चला था।

Dec 29, 2025 07:10 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान, ब्रजेश, पटना
share Share
Follow Us on

PM Awas Yojna: कोई विवाहित व्यक्ति संयुक्त परिवार में पक्के मकान में रहता है और उसके लिए उसमें कमरा उपलब्ध नहीं है तो वह भी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ लेने के योग्य माना जाएगा। इसको लेकर ग्रामीण विकास विभाग ने जिलों को दिशा-निर्देश जारी किया है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सभी जिलों में पूर्व में बनी सूची के सत्यापन का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसे जनवरी, 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पीएम आवास योजना के लिए हुए सर्वे में एक करोड़ चार लाख परिवार की सूची बनाई गई है। इन्हीं परिवारों का सत्यापन कार्य चल रहा है। इसके बाद अंतिम सूची तैयार होगी। इसी के अनुरूप लाभुकों को आगे चलकर पीएम आवास का लाभ दिया जाएगा। इसको देखते हुए विभाग ने दिशा-निर्देश जारी किया है। मालूम हो कि यह योजना बेघरों और कच्चे मकान में रहने वाले गरीबों के लिए है।

ये भी पढ़ें:बिहार के उत्तर में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, दक्षिण में भी हालत खराब;मौसम का हाल

इसी क्रम में विभाग ने निर्णय लिया है कि अगर किसी पक्के मकान में दो ही कमरे हैं और उसमें तीन भाइयों का परिवार रहता है, तो उनमें एक को इस योजना लाभ दिया जा सकेगा। मालूम हो कि राज्य में इस योजना का लाभ देने के लिए सर्वेक्षण कार्य 15 मई, 2025 तक चला था।

सत्यापन के लिए पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर अलग-अलग समितियां बनायी गई हैं। सर्वेक्षण कार्य में जो कर्मी लगाये गये थे। उन्हें सत्यापन कार्य में किसी दूसरे क्षेत्र में लगाया गया है। विभाग की ओर से सत्यापन कार्य की नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जा रही है।

पूर्व के सर्वे के 12.20 लाख को दिया जा रहा आवास

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत पूर्व में हुए सर्वे के आधार पर प्रतीक्षा सूची में बचे हुए लाभुक परिवारों को वर्तमान में आवास का लाभ दिया जा रहा है। इनमें वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 को मिलाकर 12 लाख 20 हजार परिवार को पक्का मकान के लिए राशि दी जानी है। इनमें अब तक दो लाख 53 हजार परिवारों के आवास निर्माण ही पूर्ण किये जा सके हैं। इस संबंध में विभाग के पदाधिकारी बताते हैं कि करीब पांच महीने से केंद्र सरकार की ओर से राशि का भुगतान इस योजना में बंद है।

इससे आवास निर्माण की प्रक्रिया काफी धीमी हो गई है। विभाग ने राशि भुगतान का आग्रह भी केंद्र सरकार से किया है। केंद्र ने विभाग को स्पष्ट कर दिया है कि राशि का भुगतान अब नई व्यवस्था में ही किया जा सकता है। राज्य सरकार नयी व्यवस्था को जल्द लागू करे, ताकि लंबित राशि का भुगतान किया जा सके।

ये भी पढ़ें:बिहार में ट्रेन हादसा; 14 ट्रेनें रद्द और 64 के मार्ग बदले, देख लें पूरी लिस्ट
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।