1 जनवरी से बिहार के एक और जिले में शुरू होगी पिंक बस सेवा, महिलाएं ही चलाएंगी

हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
Follow us on Google News
share

बिहार के एक और जिले में नए साल यानी 1 जनवरी 2026 से पिंक बस सेवा शुरू होने जा रही है। इन्हें महिला ड्राइवर चलाएंगी। महिलाओं के लिए विशेष पिंक बस अभी पटना समेत 5 जिलों में चलाई जा रही हैं।

Bihar Pink Bus

नए साल से बिहार के एक और जिले में महिला स्पेशल पिंक बस सेवा शुरू हो जाएगी। 1 जनवरी से नालंदा में दो नई पिंक बस का संचालन शुरू किया जाएगा। इस बस में सिर्फ महिला यात्री सफर करेंगी। इसका परिचालन भी महिला ड्राइवर ही करेंगी। इससे पहले पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा और पूर्णिया में पिंक बस सेवा शुरू हुई थी।

नालंदा जिले में पिंक बस सेवा का शुभारंभ परिवहन मंत्री श्रवण कुमार करेंगे। परिवहन विभाग का कहना है कि पिंक बस सेवा विशेष रूप से घरेलू, कामकाजी महिलाओं एवं छात्राओं के लिए है। इससे उन्हें सुरक्षित यात्रा का एहसास हो सके। पहले चरण में 20 से अधिक बसों का परिचालन हो रहा है। दूसरे चरण में 110 से अधिक बस को विभिन्न जिलों में चलाया जाएगा।

महिला ड्राइवरों की नियुक्ति शुरू:

परिवहन विभाग सभी जिलों में पिंक बस का संचालन धीरे-धीरे करेगा। वर्तमान में जिन-जिन जिलों में पिंक बस चलाई जा रही हैं, वहां के डीटीओ कार्यालय में महिला ड्राइवरों की नियुक्ति को लेकर आवेदन लिया जा रहा है। ऐसे सभी महिला ड्राइवरों को विशेष प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया गया है, ताकि पिंक बसों के परिचालन के समय इन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो।

पिछले दिनों मंत्री श्रवण कुमार ने कहा था कि मार्च 2026 तक राज्य की सभी पिंक बस में महिला ड्राइवर और कंडक्टर की तैनाती कर दी जाएगी। इसके लिए महिलाओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पिछले दिनों सरकार ने इच्छुक जीविका दीदियों से भी आवेदन मांगे थे। द

दरअसल, नीतीश सरकार ने इसी साल बिहार में पिंक बस सेवा शुरू की थी। शुरुआत में महिला ड्राइवर नहीं मिलने पर उनमें पुरुष ड्राइवर की तैनाती की गई थी।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar News1 जनवरी से बिहार के एक और जिले में शुरू होगी पिंक बस सेवा, महिलाएं ही चलाएंगी