Hindi NewsBihar Newspickup truck overturned in Muzaffarpur 5 children trapped underneath one died angry mob created a disturbance
मुजफ्फरपुर में बेकाबू पिकअप पलटी; 5 बच्चे दबे, एक की मौत, गुस्साई भीड़ ने काटा बवाल

मुजफ्फरपुर में बेकाबू पिकअप पलटी; 5 बच्चे दबे, एक की मौत, गुस्साई भीड़ ने काटा बवाल

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा में बेकाबू पिकअप वैन के पलटने से एक किशोर की मौत हो गई। जबकि 4 बच्चे बुरी तरह घायल हो गए। घटना के विरोध में लोगों ने जमकर बवाल काटा। पुलिस से भी लोगों की हाथापाई हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Dec 11, 2025 03:06 pm ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा में बीएमपी-6 के पास में गुरुवार को सुबह पिकअप पलट गई। ईंट लेने जा रही पिकअप पर पांच बच्चे सवार थे। पांचों पिकअप के नीचे दब गए। एक की मौके पर मौत हो गई। चार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दुर्घटना के बाद सड़क जाम कर स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल किया। हंगामा कर रहे लोग भी पुलिस से भिड़ गए। हाथपाई की नौबत आ गई। काफी मशक्कत के बाद लोग शांत हुए। इससे पहले घायलों को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृत किशोरी की पहचान कोठिया गांव निवासी राज कुमार राम के 13 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार के रूप में हुई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बताया जा रहा है कि कोठिया गांव से बच्चे सीएनजी पिकअप वैन पर बैठ ईंट ढोने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया और पलट गया। इसमें सवार पांचों किशोर दब गए। मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने पिकअप को सीधी कर नीचे दबे बच्चों को निकाला। मृतक किशोर के परिवार में मातम छा गया है। वह राजकुमार का इकलौता पुत्र बताया गया है।

ये भी पढ़ें:साले की शादी में जीजा की दर्दनाक मौत, बाइक से जा रहा था बारात; हादसा कैसे हुआ
ये भी पढ़ें:तीन साल के मासूम के साथ जन्मदिन पर भयानक हादसा, शिवम की जिंदा जलकर मौत

वही हादसे के बाद पिकअप छोड़कर चालक फरार हो गया। दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने वाहन में जमकर तोड़ फोड़ की। पूरे मामले में मिठनपुरा थाना प्रभारी संतोष कुमार पंकज ने बताया कि एक बच्चे की सड़क हादसे में मौत हो गई है, चार अन्य घायल हुए हैं। दुर्घटना वाहन के ओवर स्पीड में अनियंत्रित होने से हुई है। पुलिस मामले में आगे की करवाई में जुटी हुई है और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।