राहुल-तेजस्वी की यात्रा में पॉकेटमारों का आतंक; पूर्व मंत्री समेत कई नेताओं की जेब कटी, मोबाइल भी छीना

हिन्दुस्तान, संवाद सूत्र, सिंहवाड़ा (दरभंगा)
Follow us on Google News
share

दरभंगा में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पॉकेटमार सक्रिय रहे। पॉकेटमारों ने कई नेताओं की जेब में हाथ साफ कर कैश, एटीएम कार्ड और जरूरी दस्तावेज चुरा लिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व विधायक भी उनकी चपेट में आ गए।

Rahul Gandhi Darbhanga

बिहार के दरभंगा जिले में बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कई नेताओं की जेब कट गई। सिमरी में जब इंडिया गठबंधन के नेता 'वोट चोर गद्दी छोड़' के नारे लगा रहे थे, वहीं पॉकेटमारों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मो. अली अशरफ फातमी और पूर्व विधायक भोला यादव सहित आधा दर्जन लोगों की पॉकेट मार ली। बताया गया है कि पॉकेटमार शोभन चौक से लेकर अतरबेल चौराहे तक सक्रिय रहे। इसी बीच कार्यकर्ताओं ने एक युवक को पॉकेटमारी के आरोप में पकड़ लिया। मौके पर पहुंची सिमरी पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई के लिए अब तक आवेदन नहीं आया है। मामले की पड़ताल की जा रही है। बताया गया है कि शोभन चौक पर बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी सड़क किनारे स्वागत के लिए खड़े थे। इसी दौरान भीड़ में शामिल किसी पॉकेटमार ने उनकी जेब से पर्स निकाल लिया। बताया गया कि पर्स में नकद रुपये और एटीएम कार्ड सहित आवश्यक कागजात थे।ं

पूर्व केंद्रीय मंत्री की पॉकेटमारी की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक भोला यादव ने अपनी जेब को टटोला तो पाया कि उन पर भी हाथ साफ कर लिया गया। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष भोला सहनी का मोबाइल झपटकर भाग रहे बदमाश को दबोचकर कार्यकर्ताओं ने सिमरी थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। उससे पूछताछ की जा रही है।

इधर, शोभन चौक पर हायाघाट थाने के छतौना नरसरा निवासी विजय यादव के पर्स में रखे एटीएम कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस सहित कई सामान गायब हो गए। सिमरी चौक पर जुलूस में शामिल बनौली पैक्स अध्यक्ष अमरेंद्र यादव की जेब से 11 हजार रुपये पॉकेटमारों ने निकाल लिए।

शोभन निवासी मो. शहाबुद्दीन ने बताया कि वह शोभन चौक पर वोटर अधिकार यात्रा में शामिल थे। इसी बीच उनकी जेब से 5 हजार रुपये गायब हो गए। नेता ही नहीं, कई कार्यकर्ता भी अपनी जेब को टटोलकर हक्का-बक्का देखे गए। सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया है कि मामले की तहकीकात की जा रही है।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsराहुल की यात्रा में पॉकेटमारों का आतंक, पूर्व मंत्री समेत कई नेताओं की जेब कटी