Hindi NewsBihar NewsPension for Panchayat representatives honorarium for PDS dealers what in Tejashwi election announcement
पंचायत प्रतिनिधियों को पेंशन, पीडीएस डीलर को मानदेय; तेजस्वी के चुनावी पिटारे में क्या-क्या

पंचायत प्रतिनिधियों को पेंशन, पीडीएस डीलर को मानदेय; तेजस्वी के चुनावी पिटारे में क्या-क्या

संक्षेप:

Tejaswi Yadav: तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनी तो पंचायती राज के जन प्रतिनिधियों को पेंशन की सुविधा दी जाएगी और जन वितरण प्रणाली के डीलरों की आमदनी बढ़ जाएगी।

Sun, 26 Oct 2025 11:21 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंन के सीएम उम्मीदवार और राजद नेता तेजस्वी यादव ने चुनावी वादों की झड़ी लगा दी है। रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी सरकार बनी तो पंचायती राज के पूर्व जन प्रतिनिधियों को पेंशन दिया जाएगा और जन वितरण प्रणाली के डीलरों की आमदनी बढ़ जाएगी। मानदेय के साथ प्रति क्वींटल मार्जिन मनी (कमीशन) की राशि भी बढ़ा दी जाएगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने किसी का कोई नुकसान नहीं किया। नीतीश कुमार के 20 साल के बदले तेजस्वी को 20 माह का मौका दें। हम लोग बिहार को नंबर 1 बनाने का का काम करेंगे। उन्होंने का कि हमारी सरकार बनी तो -

1. त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय, भत्ता दोगुना किया जाएगा और पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों को पेंशन देने की शुरूआत की जाएगी। कई राज्यों में यह व्यवस्था पहले से लागू है।

बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

2. पंचायत प्रतिनिधियों का पचास लाख का बीमा कराया जाएगा। ग्राम कचहरी की शक्तियां बढ़ाई जाएंगी।

3. पीडीएस डीलरों को मानदेय दिया जाएगा और प्रति क्वींटल कमीशन की राशि भी बढ़ाई जाएगी।

5. पीडीएस डीलरों की अनुकंपा में 58 साल की उम्र सीमा को समाप्त कर दिया जाएगा।

5. लोहार, कुम्हार, बढ़ई, नाई को पांच लाख का ब्याज रहित लोन दिया जाएगा जिसे पांच वर्षों में चुकाना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें:कोई बोलतई रे... महुआ में तेज प्रताप का खास अंदाज दिखा, तेजस्वी को भी चैलेंज किया

नीतीश कुमार,नरेंद्र मोदी, अमित शाह पर हमला बोलते हुए राजद नेता ने कहा कि वर्तमान सरकार कोई काम नहीं कर रही है। जैसे पानी एक जगह स्थिर रहने पर सड़ जाता है वही हाल इस सरकार की है। बिहार के लोग भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा समझ चुकी है। बिहार के लोग इस भ्रष्ट सरकार को बदलना चाहते हैं।

प्रेस कांफ्रेंस में तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी बिहार में कोई फैक्ट्री नहीं लगाएगी क्योंकि अमित शाह ने इसकी घोषणा कर दी है। पीएम नरेंद्र मोदी भी बिहार आते हैं तो जुमलेबाजी करके लौट जाते हैं। फैक्ट्री गुजरात में लगाते हैं और वोट मांगने बिहार में आते हैं।

ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव में वक्फ की एंट्री, RJD एमएलसी बोले- तेजस्वी सब बिल फाड़ देंगे

इससे पहले तेजस्वी यादव हर घर सरकारी नौकरी देने का वादा कर चुके हैं। सरकार बनने के बीस दिनों के भीतर अध्यादेश लाकर इसकी शुरूआत कर दी जाएगी। वे बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य नागरिक सुविधाओं की बहाली को लेकर बड़ी बड़ी घोषणाएं कर चुके हैं।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।