Zoo Takes Strict Action Against Misconduct 25 551 Collected in Fines चिड़ियाघर में उटपटांग हरकत करने वालों से वसूले 25000 रूपए, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsZoo Takes Strict Action Against Misconduct 25 551 Collected in Fines

चिड़ियाघर में उटपटांग हरकत करने वालों से वसूले 25000 रूपए

- जू ने उठाया अहम कदम - प्रतिबंधित काम करने वालों पर हुई कार्रवाई -

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाMon, 30 Dec 2024 09:06 PM
share Share
Follow Us on
चिड़ियाघर में उटपटांग हरकत करने वालों से वसूले 25000 रूपए

- जू ने उठाया अहम कदम - प्रतिबंधित काम करने वालों पर हुई कार्रवाई

- पिछले पांच महीनों में वसूले गए 25551 रूपए

पटना, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।

संजय गांधी जैविक उद्यान की ओर से पिछले पांच महीनों में 25000 रूपए जुर्माना वसूले गए हैं। ये जुर्मान वैसे लोगों से वसूले गए है जो चिड़ियाघर में प्रतिबंधित कार्यों को अंजाम देते हैं। जू में हर रोज हजारों की संख्या में दर्शक घूमने आते हैं। वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं जिनकी उटपटांग हरकतों से लोगों को शर्मसार होना पड़ जाता है साथ ही जू प्रशासन को भी नुकसान झेलना पड़ता है। जू प्रशासन के ने कई ऐसी चीजों पर प्रतिबंध लगाया है जिसमें फूल तोड़ना, असभ्य व्यवहार करना आदि शामिल हैं। इसके लिए चिड़ियाघर में गेट पर ही एक बड़ा सा बोर्ड भी लगा रखा है। इसमें साफ-साफ लिखा है कि अशोभनीय हरकत एवं फूल पत्ती तोड़ते हुए पकड़े जाने पर 500 रूपए दंड शुल्क देना होगा। इसके बावजूद इनकी हरकतों में कमी नहीं आई है। वर्ष 2023 में भी 49000 रूपए वसूले गए थे। जू प्रशासन ने ऐसे लोगों के खिलाफ हमेशा से प्रतिबंध लगाया था। लेकिन अब उन्होंने इन मनचलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फैसला लिया है। उन्होंने एक ऐसी सूची तैयार की है जिसमें पिछले पांच महीनों के मिले आंकड़ों के अनुसार ऐसे असभ्य हरकत करने वालों से 25 हजार रूपए वसूले गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।