Hindi NewsBihar NewsPatna NewsYoung Man Shot in Bihar Criminal History and Previous Jail Release
बख्तियारपुर में घर के बाहर बैठे युवक को गोली, हालत गंभीर

बख्तियारपुर में घर के बाहर बैठे युवक को गोली, हालत गंभीर

संक्षेप:

बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के नया टोला बरियारपुर में नीरज कुमार (20) को अपराधियों ने गोली मारी। उसे पेट और पैर में गोली लगी है और उसे गंभीर हालत में पटना भेजा गया है। नीरज कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Sat, 29 Nov 2025 12:04 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के नया टोला बरियारपुर में अपराधियों ने नीरज कुमार (20) को गोली मार दी। उसे पेट और पैर में गोली लगी है। गंभीर हालत में पीड़ित को पटना भेजा गया है। वह कुछ दिनों पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। नीरज कुमार के पिता गौरी राय ने पुलिस को बताया कि बेटा गुरुवार की देर रात घर के पास आग सेंक रहा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसी दौरान कुछ अपराधी वहां पहुंचे और नीरज के ऊपर कई राउंड फायरिंग कर भाग गये। गोलीबारी में नीरज के पेट और पैर में गोली है। बाद में ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी तो उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया है। उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक नीरज एक हत्याकांड में काफी दिनों से जेल में था।

वह कुछ दिनों पहले ही जमानत पर जेल से छूट कर आया था। उसका आपराधिक इतिहास भी रहा है। थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। जख्मी युवक को होश आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। लिखित शिकायत आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।