Hindi NewsBihar NewsPatna NewsYashraj Paswan Joins Electoral Politics Speaks at Dalit Sabha in Bihar

चुनावी राजनीति में सक्रिय हुए पारस के बेटे यशराज
संक्षेप:
पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के पुत्र यशराज पासवान चुनावी राजनीति में सक्रिय हो गए हैं। वे बेलाव गांव में दलित चौपाल कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे, जिसका उद्देश्य 2025...
Sep 09, 2025 07:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के पुत्र यशराज पासवान भी चुनावी राजनीति में सक्रिय हो गए हैं। वे बुधवार को अरवल जिले के कलेर प्रखंड अन्तर्गत बेलाव गांव में दलित सेना की दलित चौपाल कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता शामिल होंगे। रालोजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता ललन चंद्रवंशी ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 2025 विधानसभा चुनाव को देखते हुए महागठबंधन के पक्ष में दलितों को जोड़ना है। कार्यक्रम में दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष धनश्याम कुमार दाहा, दलित सेना के प्रधान महासचिव रंजीत पासवान आदि भी शामिल होंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




