मुंह के स्वास्थ्य की अनदेखी पड़ेगी भारी, समय रहते दांतों की कराएं जांच

Newswrap हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

विश्व ऑर्थोडॉटिंक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर पटना डेंटल कॉलेज अस्पताल में वैज्ञानिक सत्र का आयोजन किया गया। दंत चिकित्सकों ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मुंह से संबंधित समस्याओं के प्रति जागरूक किया। चिकित्सकों ने कहा कि समय पर इलाज कराना आवश्यक है। कार्यक्रम का आयोजन पटना ऑर्थोडॉटिंक स्टडी ग्रुप द्वारा किया गया था।

मुंह के स्वास्थ्य की अनदेखी पड़ेगी भारी, समय रहते दांतों की कराएं जांच

विश्व ऑर्थोडॉटिंक स्वास्थ्य दिवस के मौके पर पटना डेंटल कॉलेज अस्पताल में वैज्ञानिक सत्र का आयोजन किया गया। लोगों को जागरूक करने के लिए गांधी मैदान से कॉलेज तक दंत चिकित्सकों द्वारा जागरूकता रैली भी निकाली गई। मौके पर चिकित्सकों ने आम लोगों को बताया कि मुंह से संबंधित किसी भी तरह की परेशानी को अनदेखी करना भारी पड़ सकता है। समय रहते दंत चिकित्सकों से परेशानी साझा कर समाधान निकाला जा सकता है। मौके पर कॉलेज के सभी दंत चिकित्सक, स्नातकोत्तर छात्र, डेंटल छात्र और आम लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन पटना ऑर्थोडॉंटिक स्टडी ग्रुप बिहार शाखा की ओर से आयोजित किया गया था。

जागरूकता रैली का आयोजन

पटना ऑर्थोडॉटिंक स्टडी ग्रुप बिहार शाखा की ओर से निकाली गई जागरूकता रैली सुबह सात बजे गांधी मैदान से निकाला गया। पीओएसजी के संयोजक डॉ. ज्योतिर्मय सिंह ने कहा कि जागरूकता रैली केवल सुंदर मुस्कान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मौखिक कार्यक्षमता, आत्मविश्वास बढ़ाने और मुंह के समग्र स्वास्थ्य से जुड़ा है। डॉ. ऋचा श्री ने कहा लोगों को इस बात के लिए जागरूक किया जा रहा है कि लोग समय पर दंतों की इलाज कराएं। डॉ. दयाशंकर ने कहा कि जागरूकता ही रोकथाम की पहली सीढ़ी है। इस प्रकार के दंत जागरूकता अभियान से स्वास्थ्य विशेषज्ञों और जनता के बीच संवाद बनता है। मौके पर डॉ. राजीव लाल, डॉ. अंजलि कौल, डॉ. नीतु दूबे, डॉ सोवेन्दु झा, डॉ.अमित, डॉ.कुमार यश, डॉ.अंजू झा, डॉ. कुणाल सहित राज्य भर के विशेषज्ञ जुटे थे。

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पटना में विश्व ऑर्थोडॉटिंक स्वास्थ्य दिवस पर क्या आयोजन हुआ?
पटना डेंटल कॉलेज अस्पताल में वैज्ञानिक सत्र का आयोजन किया गया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।