जल संसाधन विभाग में हुई स्ट्रेस मैनेजमेंट कार्यशाला

Newswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

जल संसाधन विभाग ने अधिवेशन भवन में अधिकारियों के लिए स्ट्रेस मैनेजमेंट पर कार्यशाला का आयोजन किया। मंत्री विजय कुमार चौधरी की अगुवाई में, प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्‍ल ने उद्घाटन किया। प्रशिक्षक रिपु सदन ने तनाव प्रबंधन और जीवन की कला पर चर्चा की, जिससे अधिकारियों को अधिक प्रभावी और तनावमुक्त कार्य करने में मदद मिलेगी।

जल संसाधन विभाग में हुई स्ट्रेस मैनेजमेंट कार्यशाला

जल संसाधन विभाग ने शुक्रवार को अधिवेशन भवन में विभागीय अधिकारियों के लिए स्ट्रेस मैनेजमेंट विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया। आयोजन जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी के मार्गदर्शन में किया गया। उद्घाटन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्‍ल ने किया। प्रधान सचिव ने कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को अपने दैनिक जीवन में आत्मसात कर सभी पदाधिकारी अपने कार्यों को अधिक प्रभावी एवं तनावमुक्त ढंग से संपादित कर सकते हैं। प्रशिक्षक रिपु सदन ने आर्ट ऑफ लिविंग के माध्यम से जीवन जीने की कला पर विस्तार से प्रकाश डाला। बताया कि वर्तमान व्यस्त जीवनशैली में तनाव से दूर रहकर मन को शांत एवं संतुलित रखना अत्यंत आवश्यक है।

कार्यशाला में अभियंता प्रमुख (बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण) वरुण कुमार, अभियंता प्रमुख (मुख्यालय) ब्रजेश मोहन, अभियंता प्रमुख (सिंचाई सृजन) अनवर जमील, विशेष सचिव केडी. प्रौज्ज्वल, मंत्री के आप्त सचिव ज्ञानेंद्र कुमार उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।