Hindi NewsBihar NewsPatna NewsWomen Entrepreneurs Holi Mela A Festive Marketplace from February 19-23 with Organic Colors and 200 Stalls
महिला उद्योग संघ का होली मेला 19 से 23 फरवरी तक

महिला उद्योग संघ का होली मेला 19 से 23 फरवरी तक

संक्षेप:

महिला उद्योग संघ का होली मेला 19 से 23 फरवरी तक आयोजित होगा। इसमें 200 से अधिक स्टॉल होंगे, जहाँ ऑर्गेनिक गुलाल, गुजिया और विभिन्न प्रकार के पापड़ उपलब्ध होंगे। पश्चिम बंगाल, गुजरात, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, और महाराष्ट्र की महिला उद्यमी भी भाग लेंगी। यह मेला ज्ञान भवन में होगा।

Feb 08, 2026 07:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

महिला उद्योग संघ का होली मेला 19 से 23 फरवरी तक लगेगा। मेले को होली स्पेशल बनाने के लिए ऑर्गेनिक गुलाल के अलावा गुजिया और विभिन्न तरह का पापड़ भी मिलेगा। इस बार मेले में दो सौ से अधिक स्टॉल रहेंगे। इसमें पश्चिम बंगाल, गुजरात, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र आदि राज्यों से भी महिला उद्यमी शामिल होंगी। ज्ञान भवन में आयोजित इस मेले में महिला एवं बाल विकास निगम, उद्योग विभाग, नाबार्ड, एसबीआई आदि के भी स्टॉल रहेंगे। इसकी जानकारी संघ की साधना झा ने दी। उन्होंने बताया कि होली के मौके पर लोगों को एक छत के नीचे खरीदारी की सुविधा मिले, इसके लिए हर साल यह मेला लगाया जाता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस बार विशेष तौर पर ऑर्गेनिक गुलाल यानी फूलों के रंगों से बने गुलाल का स्टॉल रहेगा।