ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाबिहार: एक की जगह चार दांत निकाल दिए डॉक्टर ने, महिला की हो गई मौत 

बिहार: एक की जगह चार दांत निकाल दिए डॉक्टर ने, महिला की हो गई मौत 

महिला गई थी एक दांत निकलवाने, डॉक्टर ने चार दांत उखाड़ दिया। चार दांत निकलते ही महिला बेहोश हो गई। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। घटना पटना जिले के गोपालपुर थाना के बैरिया की है। महिला की मौत होने...

बिहार: एक की जगह चार दांत निकाल दिए डॉक्टर ने, महिला की हो गई मौत 
संवाद सूत्र,फुलवारीशरीफ Sun, 10 Jun 2018 06:37 AM
ऐप पर पढ़ें

महिला गई थी एक दांत निकलवाने, डॉक्टर ने चार दांत उखाड़ दिया। चार दांत निकलते ही महिला बेहोश हो गई। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। घटना पटना जिले के गोपालपुर थाना के बैरिया की है। महिला की मौत होने के बाद डॉक्टर क्लीनिक छोड़ कर फरार हो गया। 
गुस्साए परिजनों ने क्लीनिक में जमकर हंगामा किया। वहीं घटना की सूचना पर गोपालपुर थाना की पुलिस पहुंच महिला के शव को कब्जे में लेकर लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। 
मायके आयी थी महिला : गर्दनीबाग के नवीन राय की बेटी संगीता उर्फ सोनी की शादी दरभंगा के सिंघवाड़ा निवासी प्रमोद राय से हुई थी। पिछले कुछ माह से पटना स्थित अपने मायके गर्दनीबाग आयी थी। तीन दिन पहले गुरुवार को सरिस्ताबाद से गोपालपुर के अब्दुल्लचक अपने मामा लालबाबू के यहां पति व दो बच्चे के साथ घूमने गयी। जिसके बाद दांत में अचानक दर्द उठने पर मामा ने बैरिया एक डेंटिस्ट  डॉ. उमागोस्वामी से दिखाने ले गये। जिसके बाद डॉक्टर शुक्रवार को देख कर कुछ दवा दिया और एक दांत को उखाड़ने की बात कहा शनिवार को बुलाया था। वहीं शनिवार को जब संगीता के परिवार वाले डॉक्टर के यहां ले गये। इसी दौरान डॉक्टर ने एक दांत उखाड़ने के बजाय एक साथ चार-चार दांत को उखाड़ दिये। जिसके बाद महिला अचानक बेहोश हो गयी और थोड़े देर में ही दम तोड़ दी। वहीं गोपालपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गया है। डॉक्टर के ऊपर मृतक महिला के परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। फिलहाल डॉक्टर क्लीनिक छोड़कर फरार है।

दांत निकालने से पहले मरीज की मेडिकल हिस्ट्री की जानकारी ली जाती है।  अगर एक दांत निकालना है तो पहले मरीज को 3 एमएल लोकल ऐनेस्थिसिया जिसे जेलोकेन के नाम से जानते हैं दिया जाता है। इसके बाद ही दांत निकाला जाता है।

- डॉ. तनोज, विभागाध्यक्ष, ओरल पैथोलॉजी विभाग, मेडिकल डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, पटना  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें