Patna News: कदमकुआं में सैर पर निकली महिला से चेन झपटी

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

Patna News: रविवार सुबह भिखना पहाड़ी इलाके में एक महिला सुगंधा कुमारी के गले से बाइक सवार बदमाश ने सोने की चेन झपट ली। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया। महिला ने शोर मचाते हुए उसका पीछा किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज से बदमाश की पहचान करने का काम कर रही है।

Patna News: कदमकुआं में सैर पर निकली महिला से चेन झपटी

Patna News: कदमकुआं थाना क्षेत्र के भिखना पहाड़ी इलाके में रविवार सुबह सैर पर निकली एक महिला के गले से बाइक सवार बदमाश ने सोने की चेन झपट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। महिला ने शोर मचाते हुए उसका पीछा भी किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा। पीड़िता सुगंधा कुमारी की शिकायत पर कदमकुआं थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक बाइक सवार युवक चेन झपटते हुए दिखाई दे रहा है। फुटेज के आधार पर बदमाश की पहचान की जा रही है।

पहचान होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार सुगंधा अपने परिवार के साथ भिखना पहाड़ी इलाके में रहती हैं। उनके पति निजी कार्य करते हैं। रविवार सुबह वह घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। सुबह करीब छह बजे वह भिखना पहाड़ी से सैदपुर जाने वाले मार्ग पर थीं। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए बदमाश ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और तेज गति से भिखना पहाड़ी की ओर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कदमकुआं पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।