ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनापति-पत्नी और वो : सेक्रेटरी के चक्कर में एनआरआई ने पत्नी को छोड़ा

पति-पत्नी और वो : सेक्रेटरी के चक्कर में एनआरआई ने पत्नी को छोड़ा

महिला को लंदन से मिला है ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडियन का कार्ड

पति-पत्नी और वो : सेक्रेटरी के चक्कर में एनआरआई ने पत्नी को छोड़ा
हिन्दुस्तान टीम,पटनाMon, 18 Jun 2018 10:06 PM
ऐप पर पढ़ें

लंदन में रह रहे पति पर पत्नी ने प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। पत्नी का मायका पटना में है। उसने पटना के महिला थाने में पति के खिलाफ जाने से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। साथ ही महिला आयोग में शिकायत भी दर्ज करायी है। उसने पति का वीजा रद्द कराने के लिए विदेश मंत्रालय में भी पत्र लिखा है। 56 वर्षीय महिला के पति लंदन में एक रि इश्योरेंस कंपनी चलाते हैं। महिला ने बताया कि उसकी शादी 1986 में पूर्णिया के मनोज कुमार से हुई थी। शादी के बाद पति बिजनेस के सिलसिले में दुबई चले गये। वहां से फिर लंदन चले गये। वह भी पति के साथ ही लंदन में लगभग 11 साल रही। उनका एक बेटा भी है। उनकी शादीशुदा जिंदगी तब बर्बाद हो गई जब साल 2013 में एक सेक्रेटरी कंपनी में आयी। कुछ ही दिनों में पति का सेक्रेटरी से प्रेम संबंध हो गया। एक साल के अंदर युवती को एकाउंट ऑफिसर बना दिया। जब महिला ने विरोध किया तो उसे कंपनी के डायरेक्टर पद से हटा दिया और मारपीट करने लगे। इससे तंग आकर वह पटना चली आयी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें