ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाजलजमाव पर क्यों नहीं कर रहे डबल इंजन की बात : रालोसपा

जलजमाव पर क्यों नहीं कर रहे डबल इंजन की बात : रालोसपा

रालोसपा अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि नगर विकास मंत्री, पटना के सारे विधायक व सांसद के अलावा महापौर भी भाजपा कोटे से हैं। फिर भी पटना के जलजमाव पर भाजपा नेता...

जलजमाव पर क्यों नहीं कर रहे डबल इंजन की बात : रालोसपा
हिन्दुस्तान टीम,पटनाTue, 01 Oct 2019 08:41 PM
ऐप पर पढ़ें

रालोसपा अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि नगर विकास मंत्री, पटना के सारे विधायक व सांसद के अलावा महापौर भी भाजपा कोटे से हैं। फिर भी पटना के जलजमाव पर भाजपा नेता विलाप कर रहे हैं। डबल इंजन की सरकार कहने वाले अब क्यों नहीं इसकी बात कर रहे हैं।

रालोसपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि पटना का जलजमाव सरकार की नाकामी है। 15 वर्षों के सरकार का विकास पटना की सड़कों पर तैर रहा है। सरकार का विकास पटना की सड़कों पर दिखाई दे रहा है। तस्वीरें डराने वाली हैं। प्राकृतिक आपदा और हथिया नक्षत्र का बहाना बनाकर अपनी नाकामियों को सरकार ढंकने का प्रयास कर रही है। पटना में पहले भी कमोबेश इसी तरह के हालात दिखाई दिए थे, लेकिन सरकार ने सुध नहीं ली। नालियों की सफाई समय से नहीं की जा सकी। बारिश ने सरकार के दावों की कलई खोल दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें