मन को साधकर ही परमात्मा की प्राप्ति संभव
कबीर साईं मंदिर मीठापुर में आयोजित साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। महंत ब्रजेश मुनि महाराज ने बताया कि मन को संयमित और शुद्ध कर व्यक्ति अपने जीवन का निर्माता बन सकता है। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए।

कबीर पंथी आश्रम स्थित कबीर साईं मंदिर मीठापुर में आयोजित साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रम शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित होकर सत्संग का लाभ उठाया। महंत ब्रजेश मुनि महाराज जी ने कहा कि मन ही साधना का केंद्र है। यदि मन को संयमित एवं शुद्ध कर लिया जाए, तो मनुष्य स्वयं ही अपने जीवन का निर्माता बन जाता है। मन को सही दिशा में लगाकर ही ईश्वर की प्राप्ति संभव है और यही संत मार्ग का सार है। कार्यक्रम में श्रद्धालु महिलाओं ने भक्ति-भाव से ओतप्रोत भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


