काशी की तर्ज पर बख्तियारपुर के सीढ़ी घाट पर साप्ताहिक ‘गंगा महाआरती’ होगी

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

बख्तियारपुर के सीढ़ी घाट पर साप्ताहिक गंगा महाआरती का आयोजन शुरू हुआ। यह आयोजन प्रत्येक बुधवार को सूर्यास्त के समय होगा, जिसमें श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या शामिल हुई। स्थानीय प्रशासन ने इसे भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारी की है। इसके जरिए धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की उम्मीद जताई जा रही है।

काशी की तर्ज पर बख्तियारपुर के सीढ़ी घाट पर साप्ताहिक ‘गंगा महाआरती’ होगी

काशी और पटना के एनआईटी घाट की तर्ज पर अब बख्तियारपुर के सीढ़ी घाट पर भी साप्ताहिक ‘गंगा महाआरती’ का आयोजन किया जाएगा। पर्यटन विभाग द्वारा बुधवार को इसकी भव्य शुरुआत हुई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। महाआरती का आयोजन प्रत्येक बुधवार को सूर्यास्त के समय किया जाएगा। स्थानीय प्रशासन गंगा महाआरती को भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारी में जुटी है। सीढ़ी घाट पर बुधवार शाम साढ़े छह बजे से गंगा आरती वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुई, जो करीब डेढ़ घंटे तक चली। हरहर गंगे और गंगा मैया की जयघोष से माहौल गुंजायमान रहा। गंगा आरती को लोग अपने मोबाइल में कैद करते रहे।

इस मौके पर स्थानीय विधायक अरुण कुमार साह, श्यामानन्द याजी, भोला पांडे मौजूद रहे। हालांकि सीढ़ी घाट पर गंगा आरती के दौरान काफी अव्यवस्थित रही। भीड़ को नियंत्रित एवं व्यवस्थित करने के लिए कोई इंतजाम नहीं था। वहीं, घाट पर डिस्प्ले बोर्ड भी नहीं लगा था।​काशी की तर्ज पर वैदिक मंत्रोच्चार : गंगा महाआरती के लिए विद्वान पंडितों की एक विशेष टीम तैयार की गई है। महाआरती के दौरान उक्त टीम शंखनाद और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा की आराधना करेंगे।​लाइव प्रसारण की सुविधा : जो श्रद्धालु व्यक्तिगत रूप से सीढ़ी घाट पर महाआरती में नहीं पहुंच पाएंगे। उनके लिए पर्यटन विभाग के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा।​​धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा : ​मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा हाल ही में गंगा रिवरफ्रंट (लागत ₹63 करोड़) का उद्घाटन किया था। सीढ़ी घाट पर महाआरती की शुरुआत से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है। पर्यटन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इस पहल से बख्तियारपुर धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर मजबूती से उभरेगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।​श्रद्धालुओं में उत्साह : ​स्थानीय निवासियों का कहना है कि गंगा की मुख्य धारा को वापस घाट तक लाने और अब महा आरती की शुरुआत होने से बख्तियारपुर का गौरव लौटा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।