ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनामारने की राजनीति नहीं करते : लालू

मारने की राजनीति नहीं करते : लालू

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने अपने पुत्र व पार्टी विधायक तेजप्रताप यादव द्वारा उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के खिलाफ दिए गए बयान पर कहा कि हम लोग मरने मारने की राजनीति नहीं करते हैं। गुरुवार को...

मारने की राजनीति नहीं करते : लालू
हिन्दुस्तान टीम,पटनाFri, 24 Nov 2017 12:49 PM
ऐप पर पढ़ें

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने अपने पुत्र व पार्टी विधायक तेजप्रताप यादव द्वारा उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के खिलाफ दिए गए बयान पर कहा कि हम लोग मरने मारने की राजनीति नहीं करते हैं।

गुरुवार को रांची से पटना लौटने के बाद मीडिया से बातचीत में श्री प्रसाद ने कहा कि सुशील कुमार मोदी को किसी से डरना नहीं चाहिए। वे निश्चिंत होकर शादी समारोह करें। हमारे घर का लड़का किसी को मारने नहीं जाएगा। उन्होंने पूरे प्रकरण को फालतू बताया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें