ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाहमें हिंसा की भाषा से कोई दबा नहीं सकता : मोदी

हमें हिंसा की भाषा से कोई दबा नहीं सकता : मोदी

उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि लालू प्रसाद अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के आपत्तिजनक बयान पर खेद प्रकट करने के बजाए हमें ही बता रहे हैं कि क्या करना चाहिए। भाजपा जब उनके 15 वर्षों के...

हमें हिंसा की भाषा से कोई दबा नहीं सकता : मोदी
हिन्दुस्तान टीम,पटनाFri, 24 Nov 2017 07:01 PM
ऐप पर पढ़ें

उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि लालू प्रसाद अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के आपत्तिजनक बयान पर खेद प्रकट करने के बजाए हमें ही बता रहे हैं कि क्या करना चाहिए। भाजपा जब उनके 15 वर्षों के दहशत भरे शासनकाल में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के मुद्दे उठाने से नहीं डरी तब आज हमें हिंसा की भाषा से कोई कैसे दबा सकता है।

ट्वीट कर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने वह दौर देखा है, जब लोग सदन में भी विपक्ष को बोलने नहीं देते थे। हाथ से कागज छीनने की कोशिश करते थे। हम विधायिका, अदालत से लेकर सड़क तक भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे। लालू प्रसाद की ओर से रैली बुलाए जाने पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी बेनामी संपत्ति पर पर्दा डालने के लिए विपक्षी एकता और रैली-रैला की बात करते रहते हैं। 27 अगस्त की रैली फ्लॉप होने के बाद उनकी हताशा और बढ़ गई। भीड़ का दावा करने के लिए उन्हें फर्जी फोटो सोशल मीडिया पर डालनी पड़ी थी। चारा घोटाला में बयान दर्ज करने के लिए जब रांची जाते हैं तो वहां के कटपीस दलों को जोड़कर भाजपा को चुनौती देने की बात करते हैं। झारखंड की जनता ऐसे दलों को हमेशा उनकी वास्तविक स्थिति बताती रही है।

डिजिटल से देश को हुए लाभ पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बैंक खाता, मोबाइल नंबर और आधार कार्ड को सरकारी योजनाओं से जोड़कर एनडीए सरकार ने देश का 65 हजार करोड़ बचाया। ये वे पैसे थे जो बिचौलियों की जेब में जाते थे। एक रुपए में मात्र 15 पैसे ही जनता तक पहुंचते थे, लेकिन इसकी जानकारी होते हुए राजीव गांधी ने योजनाओं में लूट को नहीं रोका। राजीव गांधी के उस सपना को मौजूदा प्रधानमंत्री ने पूरा किया। क्या राहुल गांधी अपने पिता के सपना को पूरा करने के लिए पीएम को बधाई नहीं दे सकते।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें