गांधी मैदान : गेट-5 के पास भूमिगत नाले की ठीक से नहीं हुई सफाई

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

गांधी मैदान गेट-5 के सामने क्राइस्ट चर्च स्कूल के निकट जलजमाव का मामला सामने आया है। नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने नाले की सफाई का निर्देश दिया।inspection के दौरान कई समस्याएं पहचान की गईं, जिस पर त्वरित और दीर्घकालिक समाधान खोजने के आदेश दिए गए।

गांधी मैदान : गेट-5 के पास भूमिगत नाले की ठीक से नहीं हुई सफाई

गांधी मैदान गेट-5 के सामने क्राइस्ट चर्च स्कूल के निकट जलजमाव हो सकता है। जांच में पाया गया कि भूमिगत नाले की ठीक से सफाई नहीं हुई है। नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने रात में नाले की सफाई का निर्देश दिया है, ताकि यातायात प्रभावित नहीं हो। डीएम आवास के सामने से जलनिकासी व्यवस्था के लिए ह्यूम पाइप बिछाकर ज्ञान भवन और गांधी मैदान परिसर के अंदर स्थित नाले से जोड़ने के निर्देश दिया गया है। तात्कालिक व्यवस्था के तहत पंप सेट से जलनिकासी की जाएगी। गुरुवार को नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने वार्ड-24, 25, 26 एवं 27 का निरीक्षण किया। नौ संवेदनशील स्थलों पर जलनिकासी व्यवस्था की समीक्षा की। संबंधित अभियंताओं और पदाधिकारियों को त्वरित एवं दीर्घकालिक समाधान के निर्देश दिए।

जलनिकासी की धीमी गति

बांस घाट के पास जलनिकासी होती है धीमी : मोक्ष द्वार (बांस घाट) के सामने जलनिकासी की धीमी गति को लेकर उन्हें अवगत कराया कि क्षेत्र का नाला काफी पुराना है। जिसके कारण पानी निकलने में समय लगता है। नगर आयुक्त ने अभियंताओं को नाले की तकनीकी जांच कर ह्यूम पाइप लगाने और जलनिकासी क्षमता को बेहतर बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार के निर्देश दिए।

गड्ढों से परेशानी

ध्वस्त नाले और गड्ढों से होगी परेशानी : दुजरा स्थित श्रीराज अपार्टमेंट (टीसीएस ऑफिस) के पास निरीक्षण के दौरान नाले के ध्वस्त होने तथा चैंबर के पास गड्ढा पाए जाने पर नगर आयुक्त ने सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तत्काल गड्ढे को लाल कपड़े से घेरने, अस्थायी रूप से ह्यूम पाइप लगाकर जलनिकासी सुनिश्चित करने और शीघ्र गड्ढे को भरने के निर्देश दिए। बुद्धा कॉलोनी में एसके पुरी पार्क गेट-8 के सामने दोनों तरफ बने चैंबरों को आपस में लिंक करने के निर्देश दिए गए है। किदवईपुरी क्षेत्र में ध्वस्त नाले की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया। नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को पथ निर्माण विभाग को तत्काल सूचित करने तथा समस्या के शीघ्र एवं स्थायी समाधान के लिए समन्वित कार्रवाई निर्देश दिया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने जलजमाव की समस्या को सुलझाने के लिए क्या निर्देश दिए?
नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने नाले की सफाई का निर्देश दिया है और जलनिकासी व्यवस्था के लिए ह्यूम पाइप बिछाने के निर्देश दिए हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।