वृक्षों की कटाई से पर्यावरण संतुलन बिगड़ा : रामकृपाल

Apr 08, 2026 09:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

जल-जीवन-हरियाली दिवस पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि इस अभियान से जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। वर्षा जल संचयन, वृक्षारोपण और जैविक खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। अगर जल संरक्षण पर ध्यान नहीं दिया गया, तो भविष्य में पानी के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।

वृक्षों की कटाई से पर्यावरण संतुलन बिगड़ा : रामकृपाल

जल-जीवन-हरियाली दिवस पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा देता है। कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने मंगलवार को मीठापुर स्थित कृषि भवन के सभागार में आयोजित समारोह में मंगलवार को ये बातें कही। उन्होंने कहा कि जल-जीवन-हरियाली अभियान मानव जीवन को सुरक्षित रखने वाली एक व्यापक और बहुआयामी पहल है। इसकी सराहना न केवल भारत में बल्कि विश्वस्तर पर भी की जा रही है। वृक्षों की अंधाधुंध कटाई ने पर्यावरण असंतुलन को बढ़ा दिया है। जल संरक्षण पर अभी से ध्यान देने की जरूरत है नहीं तो अगली लड़ाई पानी के लिए लड़नी होगी।कहा

कि इस अभियान के तहत जल संरचनाओं को अतिक्रमणमुक्त कर जीर्णोद्धार किया जा रहा है। सरकारी भवनों में वर्षा जल संचयन की व्यवस्था, सघन वृक्षारोपण और सौर ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जैविक खेती, ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई को बढ़ावा दिया जा रहा है। कृषि निदेशक सौरभ सुमन यादव ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने में कृषि विभाग द्वारा भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।