Hindi NewsBihar NewsPatna NewsWater Crisis in Bihar Recharge Groundwater for Future Generations Says Santosh Kumar Suman
भूगर्भ जल को रिचार्ज करना भी जरूरी : मंत्री

भूगर्भ जल को रिचार्ज करना भी जरूरी : मंत्री

संक्षेप:

लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि बिहार में जल संकट बढ़ रहा है। भूगर्भ जलस्तर को रिचार्ज करना आवश्यक है ताकि आने वाली पीढ़ियों को जल का संरक्षण किया जा सके। कृषि प्रधान राज्य में सिंचाई की कमी और जल का अधिक उपयोग समस्या को बढ़ा रहे हैं। ठोस उपायों की जरूरत है।

Jan 30, 2026 09:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा है कि आज बिहार के कई हिस्सों में जल संकट की समस्या खड़ी हो चुकी है। ऐसे में हमें चाहिए कि जल के दोहन के अनुपात में भूगर्भ जलस्तर को रिचार्ज करें, ताकि आने वाले समय में हम कुदरत के सबसे कीमती चीज को आने वाली पीढ़ियों को सौंप सकें। वे शुक्रवार को विभाग की ओर से पटना स्थित तारामंडल सभागार में आयोजित जलभृत का विकास पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। लघु जल संसाधन विभाग के सचिव बी. कार्तिकेय धनजी ने कहा कि बिहार कृषि प्रधान राज्य है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यहां तीन फसलों की खेती की जाती है। खेती में सिंचाई का बड़ा महत्व है। हमें यह कोशिश करनी चाहिए कि भूगर्भ जल की कम खपत होने वाली तकनीकों और फसलों को बढ़ावा दें। सेंट्रल वॉटर बोर्ड के पूर्व सदस्य डॉ. दीपांकर साहा ने बताया कि बिहार के कुछ जिलों को छोड़ दिया जाय तो यहां भूगर्भ जलस्तर काफी ठीक है। लेकिन दोहन के अनुपात में भूगर्भ जलस्तर रिचार्ज नहीं किया जा रहा। इस वजह से कई राज्य क्रिटिकल श्रेणी में आ चुके हैं। वैश्विक भूजल निष्कर्षण में भारत इस समय चीन और अमेरिका जैसे देशों से भी आगे है। भूगर्भ जलस्तर रिचार्ज करने के लिए ठोस कार्य करने की जरूरत है। भूगर्भ जलस्तर के तेजी से गिरने के पीछे प्रमुख वजह खेती में इस्तेमाल किए जाने वाले जल पर नियंत्रण नहीं किया जाना है। अभियंता प्रमुख सुनील कुमार ने राज्य में भूगर्भ जलस्तर की स्थिति और जलस्तर को रिचार्ज करने वाली परियोजनाओं पर प्रकाश डाला। सेंट्रल वाटर बोर्ड, मध्य पूर्वी क्षेत्र पटना के क्षेत्रीय निदेशक राजीव रंजन शुक्ला, लघु संसाधन विभाग की अपर सचिव संगीता कुमारी, एनआइटी पटना से एसोसिएट प्रोफेसर रोशनी, पटना यूनिवर्सिटी से भावुक शर्मा, आईआईटी पटना से ओम प्रकाश मौजूद थे।