ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाVIDEO: पटना नगर निगम के लिए वोटिंग जारी, मोदी ने डाला वोट

VIDEO: पटना नगर निगम के लिए वोटिंग जारी, मोदी ने डाला वोट

पटना नगर निगम क्षेत्र के लिये रविवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। सुबह 10 बजे तक 15 प्रतिशत वोट पड़ चुके थे। बूथों पर लंबी कतार देखने को मिली। सुबह 7 बजे से ही बूथों पर लोग पहुँचने लगे। वोटरों ने...

VIDEO: पटना नगर निगम के लिए वोटिंग जारी, मोदी ने डाला वोट
लाइव हिन्दुस्तान टीम, पटनाSun, 04 Jun 2017 02:35 PM
ऐप पर पढ़ें

पटना नगर निगम क्षेत्र के लिये रविवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। सुबह 10 बजे तक 15 प्रतिशत वोट पड़ चुके थे। बूथों पर लंबी कतार देखने को मिली। सुबह 7 बजे से ही बूथों पर लोग पहुँचने लगे। वोटरों ने बताया कि सुबह में धुप काम होने के कारण वे वोट देने पहुंचे हैं। कुल 75 वार्ड में मतदान कराया जा रहा है। लगभग 16 लाख 65 हज़ार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सुबह 9 बजे तक 10 प्रतीशत वोटिंग हुई थी।

विधान सभा चुनाव की तरह निगम चुनाव में पिंक बूथ बनाये गए हैं। कुल 20 पिंक बूथों पर बच्चों के खेलने की व्यवस्था है। इन केंद्रों पर भी बड़ी संख्या में लोग मतदान करने पहुँच रहे हैं। पिंक बूथों और आदर्श मतदान केंद्रों पर 6 फीट ऊँचा ईवीएम मॉडल रखा गया है। डीएम संजय अग्रवाल ने संत जेवियर स्कूल में सेल्फी वोट की शुरुआत की। वोटर वोट देने के बाद ईवीएम मॉडल सेल्फी ले रहे हैं। इसका उद्देश्य वोटरों को वोट देने के लिए प्रेरित करना है।

इधर पटना में कई राजनितिक दलों के नेता और गणमान्य लोग वोट देने पहुँच रहे हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने अपना वोट दिया। सुशील मोदी ने कहा कि पार्टी लाइन पर पंचायत और नगर निकाय चुनाव होने चाहिए। लोक सभा और विधान सभा चुनाव के साथ ये चुनाव होने चाहिए। 1967 तक साथ में ही चुनाव होता था।

वही कुम्हरार के विधायक अरुण कुमार सिन्हा ने वार्ड 49 के बूथ नंबर 2 पर वोट दिया। केंद्रीय राज्य मंत्री राम कृपाल यादव ने भी अपना वोट दिया। इधर एडवोकेट जनरल राम बालक महतो ने संत जोसफ हाई स्कूल में बने बूथ में वोट डाला। पटना में कई जगहों पर ईवीएम के ख़राब होने की भी सूचना है। कुछ जगहों पर ईवीएम ख़राब होने पर देर से मतदान शुरू हुआ। नारायणी कन्या स्कूल में बने बूथ पर ईवीएम से बीप की आवाज नहीं आ रही थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें