अरुणाचल प्रदेश की डांस टीम को शौचालय जाने से रोका, हंगामा

Apr 05, 2026 07:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

पटना में एक डांस टीम की महिलाएं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दुर्व्यवहार का शिकार हुई हैं। वीडियो में उन्हें 'मोमो', 'चिंकी' और 'चीनी' कहा गया है। महिलाएं इस व्यवहार पर नाराज हैं और पूछ रही हैं कि क्या लोग भारतीय हैं। डीएसपी ने मामले की छानबीन की बात कही है।

अरुणाचल प्रदेश की डांस टीम को शौचालय जाने से रोका, हंगामा

अरुणाचल प्रदेश से पटना आई एक डांस टीम की महिला सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिलाओं को मोमो, चिंकी और चीनी कहा जा रहा है, जिससे वे नाराज दिख रही हैं। वीडियो में अरुणाचल की महिलाएं यह कहते दिख रही हैं कि क्या तुम्हारे यहां से नार्थ ईस्ट घूमने लोग जाते हैं तो ऐसे ही व्यवहार करते हो। कुछ महिलाएं उन्हें सार्वजनिक शौचालय जाने से भी रोक रही हैं। वे कहती हुई दिख रही हैं कि क्या आपलोग भारतीय हैं। यदि हैं तो अपना परिचय पत्र दिखाइए। हालांकि वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है।

अरुणाचल प्रदेश से एक डांस टीम पटना में आई थी। यहां काम करने के बाद वे अरुणाचल प्रदेश लौट रही थी। रेलवे स्टेशन के पास कुछ महिलाएं पहले से ही कॉमन रूम में बैठी रहती हैं। उन्हें देखकर मोमो, चिंकी और चीनी जैसे शब्द बोलने लगी। यह बात अरुणाचल की महिलाओं को नागवार गुजरी। उन्होंने विरोध किया तथा ऐसा कहने से मना किया। वे शौचालय जा रही थी तभी कुछ महिलाओं ने उन्हें रोक दिया। उनका कहना था कि क्या आप भारतीय हैं। यदि भारतीय हैं तो अपना आईडी कार्ड दिखाइए। इस पर वे भड़क गई। यह वीडियो कहां है इसका अभी सही पता नहीं चल पाया है लेकिन ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि वे अरुणाचल प्रदेश लौटने के लिए पटना जंक्शन या राजेन्द्रनगर रेलवे स्टेशन गई थी तभी किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इधर डीएसपी (मुख्यालय) भास्कर रंजन का कहना है कि वीडियो संज्ञान में आया है। इसकी छानबीन कराई जा रही है। पहचान होने के बाद कार्रवाई होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।