ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाभ्रष्टाचार जनता का सबसे बड़ा दुश्मन : उप राष्ट्रपति

भ्रष्टाचार जनता का सबसे बड़ा दुश्मन : उप राष्ट्रपति

उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि भ्रष्टाचार जनता का सबसे बड़ा दुश्मन है। इससे देश को नुकसान हो रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भी कहते थे कि सरकार का पैसा लोगों तक पहुंचने के पहले...

भ्रष्टाचार जनता का सबसे बड़ा दुश्मन : उप राष्ट्रपति
हिन्दुस्तान टीम,पटनाThu, 22 Mar 2018 10:21 PM
ऐप पर पढ़ें

उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि भ्रष्टाचार जनता का सबसे बड़ा दुश्मन है। इससे देश को नुकसान हो रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भी कहते थे कि सरकार का पैसा लोगों तक पहुंचने के पहले बिचौलियों में बंट जाता है। इसलिए आज कोशिश हो रही है कि सीधे लाभुकों तक पैसा पहुंचे।

श्री नायडू बिहार दिवस उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने संबोधन में समाज की कुरीतियां, शिक्षा व्यवस्था से लेकर राजनीतिक तक की चर्चा की। उन्होंने कहा कि धर्म और जाति के आधार पर राजनीति नहीं चलनी चाहिए। उन्होंने अपील की कि चरित्र, आचरण और क्षमता को परख कर ही लोग अपने नेता का चुनाव करें। यह दुर्भाग्य है कि जाति, समुदाय और पैसा राजनीति में हावी हो रहा है। इसे हम सभी को मिलकर खत्म करना है।

महिलाओं के आरक्षण और संरक्षण को भी उप राष्ट्रपति ने जरूरी बताया। कहा कि हमारा देश आगे बढ़ रहा है, पर अब भी 25 फीसदी लोग गरीबी रेखा के नीचे हैं। 25 फीसदी लोग निरक्षर हैं। यह हमारे सामने बड़ी चुनौती है। इससे हमलोगों को लड़ना होगा। उन्होंने कहा कि मैं राजनीति में नहीं हूं। किसी पार्टी से मेरा नाता नहीं है। देश के नागरिक की हैसियत से अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहा हूं।

मजहब एक पूजा पद्धति

उन्होंने कहा कि मजहब एक पूजा पद्धति है। कोई किसी भी पद्धति को अपनाए, इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। हमारी जीवन पद्धति एक है। विविधता में एकता हमारे देश की ताकत है। इसे हमें धूमिल नहीं होने देना चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें