गन्ना किसानों को प्रमाणित बीज नहीं मिलने का मामला विस में उठा

Feb 16, 2026 06:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

उत्तर प्रदेश विधानसभा में गन्ना किसानों को प्रमाणित बीज न मिलने का मुद्दा उठाया गया। शालिनी मिश्रा ने सरकार की असफलता पर सवाल उठाए। गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने कहा कि सरकार सुविधाएं देने का प्रयास कर रही है। लक्ष्य के अनुसार 12% ही पूरा हुआ है। मंत्री ने बंद चीनी मिलों को चालू करने की प्रतिबद्धता जताई।

गन्ना किसानों को प्रमाणित बीज नहीं मिलने का मामला विस में उठा

राज्य के गन्ना किसानों को प्रमाणित बीज नहीं मिलने का मामला विधानसभा में उठा। सोमवार को विधानसभा में शालिनी मिश्रा ने कहा कि लक्ष्य के अनुसार सरकार किसानों को प्रमाणित बीज नहीं दे पा रही है। जवाब में गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने कहा कि सरकार गन्ना किसानों को सभी आवश्यक सुविधाएं देने को प्रयासरत है। प्रश्नकर्ता ने कहा कि आधार बीज के लिए तय लक्ष्य का मात्र 12 फीसदी ही पूरा हो सका। मंजीत सिंह ने कहा कि अगर 521 एकड़ के लिए प्रमाणित बीज उपलब्ध कराना था तो मात्र 40 एकड़ का ही लक्ष्य पूरा हो सका। इस पर मंत्री ने कहा कि सरकार प्रयास कर रही है और आने वाले वर्ष में हम और अधिक गन्ना किसानों को प्रमाणित बीज व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में कामयाब होंगे।

अरुण सिंह के तारांकित प्रश्न के जवाब में मंत्री ने कहा कि बंद चीनी मिलों को चालू करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और इस दिशा में सकारात्मक कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।