ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाबेसिरपैर की बात कर रहे महागठबंधन के नेता : उपेन्द्र

बेसिरपैर की बात कर रहे महागठबंधन के नेता : उपेन्द्र

रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय राज्यमंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा है कि वे एनडीए में हैं। रालोसपा एनडीए गठबंधन की एक मजबूत कड़ी है जो अटूट है। महागठबंधन के नेता बेसिरपैर की बात कर रहे हैं।...

बेसिरपैर की बात कर रहे महागठबंधन के नेता : उपेन्द्र
हिन्दुस्तान टीम,पटनाSun, 18 Mar 2018 06:04 PM
ऐप पर पढ़ें

रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय राज्यमंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा है कि वे एनडीए में हैं। रालोसपा एनडीए गठबंधन की एक मजबूत कड़ी है जो अटूट है। महागठबंधन के नेता बेसिरपैर की बात कर रहे हैं। उनकी बातें गलत व निराधार हैं।

रविवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में रालोसपा अध्यक्ष ने साफ किया कि उनकी पार्टी के बारे में निरर्थक बयानबाजी की जा रही है। पार्टी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों में रालोसपा ने सबों को शामिल होने का आमंत्रण दिया था। किसी एक अभियान से यह नहीं समझा जाना चाहिए कि रालोसपा ने कोई निर्णय ले लिया है। मीडिया में चल रही कयासबाजी को उन्होंने मनगढ़ंत बताया।

रविवार को रालोसपा अध्यक्ष ने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अजहरुल हक उर्फ चुन्ने खां को अजमेर शरीफ में चढ़ाने के लिए पांच चादर दिए। दुआ की कि देश-प्रदेश में अमन-चैन कायम रहे। प्रदेश खुशहाली के रास्ते पर तरक्की करे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दशई चौधरी, विधायक सुधांशु शेखर, मीडिया प्रभारी भोला शर्मा सहित अन्य नेता मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें