Upendra Kushwaha NDA Will Win 225 Seats in Upcoming Bihar Elections विधानसभा चुनाव में एनडीए 225 सीटों पर जीत हासिल करेगी : उपेन्द्र, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsUpendra Kushwaha NDA Will Win 225 Seats in Upcoming Bihar Elections

विधानसभा चुनाव में एनडीए 225 सीटों पर जीत हासिल करेगी : उपेन्द्र

रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा से बिहार की जनता गुमराह नहीं होगी। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए को 225 सीटों पर जीत का विश्वास जताया...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSun, 31 Aug 2025 06:17 PM
share Share
Follow Us on
विधानसभा चुनाव में एनडीए 225 सीटों पर जीत हासिल करेगी : उपेन्द्र

रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा से बिहार की जनता गुमराह नहीं होने वाली है। जब किसी की वोट चोरी ही नहीं हुई तो लोग महागठबंधन के नेताओं की बात पर बिहार की जनता गुमराह क्यों होगी? आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए को 225 सीटों पर जीत मिलेगी। बिहार की जनता का रुझान एनडीए के साथ है। रविवार को वे मीडिया से बात कर रहे थे। तेजस्वी को सपा नेता अखिलेश यादव की ओर से मुख्यमंत्री चेहरा बताने के सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अखिलेश का बिहार में सपोर्टर नहीं है, इसलिए उनके कहने का कोई अर्थ नहीं है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी तेजस्वी के मुख्यमंत्री चेहरा के सवाल पर कुछ नहीं कह कर दाएं-बाएं करने लगते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में एनडीए सरकार बेहतर काम कर रही है। एनडीए में शामिल सभी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं में आपसी तालमेल बेहतर रखने में कार्यकर्ता सम्मेलन कारगर साबित हो रहा है। मगध और शाहाबाद क्षेत्र में बेहतर रिजल्ट के लिए आपस में मिल कर अधिक मेहनत करनी होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।