संकर्षण ठाकुर के निधन पर उदय सिंह ने जताया शोक
जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार संकर्षण ठाकुर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ठाकुर का जाना पत्रकारिता जगत और बिहार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी लेखनी...
Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाMon, 8 Sep 2025 08:33 PM

जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार संकर्षण ठाकुर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि उनका जाना न केवल पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति है, बल्कि बिहार ने भी अपनी धरती का एक सजग प्रहरी खो दिया है। उनकी लेखनी ने सदैव पत्रकारिता को गरिमा, निष्पक्षता और गहराई प्रदान की। बिहार और देश की राजनीति, समाज और संस्कृति पर उनकी संवेदनशील दृष्टि और विश्लेषण हम सबके लिए मार्गदर्शक रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




