ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनामोकामा में छेड़खानी का विरोध करने पर दो को मारी गोली

मोकामा में छेड़खानी का विरोध करने पर दो को मारी गोली

किशोरी से छेड़खानी का विरोध करने पर चकदह गांव के बदमाशों ने बलवा गांव के दो लोगों को गोली मार दी। दोनों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर है। बुधवार की दोपहर साढ़े 12 बजे हुई...

मोकामा में छेड़खानी का विरोध करने पर दो को मारी गोली
हिन्दुस्तान टीम,पटनाWed, 30 May 2018 09:41 PM
ऐप पर पढ़ें

किशोरी से छेड़खानी का विरोध करने पर चकदह गांव के बदमाशों ने बलवा गांव के दो लोगों को गोली मार दी। दोनों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर है। बुधवार की दोपहर साढ़े 12 बजे हुई दुस्साहिसक वारदात से पहले दोनों गांवों के लोगों के मारपीट और पथराव भी हुआ।

दो लोगों को गोली लगने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन घोसवरी, मोकामा और हथिदह थाने की पुलिस को बलवा गांव भेजा गया। तनाव को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

दरअसल, घोसवरी थाने के बलवा गांव में मदारी का खेल चल रहा था। इसे देखने बगल के गांव चकदह के भी कुछ युवक पहुंचे थे। इस दौरान ये युवक बलवा गांव की एक किशोरी पर फब्तियां कसने लगे। पहले तो किशोरी ने इसका विरोध किया, लेकिन ये युवक बदमाशी पर उतर आए और किशोरी से छेड़खानी करने लगे। किशोरी किसी तरह बचकर घर पहुंची और घरवालों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चकदह गांव के बदमाशों को घेर लिया। इस पर बदमाशों ने अपने गांव से 25-30 लोगों को बुला दिया। आरोप है कि आते ही इन लोगों ने बलवा गांव के ग्रामीणों पर हमला कर दिया। दोनों ओर से मारपीट होने लगी। देखते ही देखते ईंट-पत्थर चलने लगे, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। इसके बाद कुछ बदमाशों ने पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें बलवा गांव के मुंशी महतो के पुत्र दारो महतो (45) के पेट और रामदेव महतो के बेटे अरविंद महतो (32) के बाएं हाथ की कलाई में गोली लग गई। दो लोगों को गोली लगते ही बदमाश वहां से भाग निकले। ग्रामीण आनन-फानन दोनों को अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक अरविंद के पेट में गोली फंस गयी है। उसकी हालत नाजुक है। पीएमसीएच में उसका इलाज चल रहा है।

ग्रामीणों का आरोप, अक्सर दबंगई दिखाते हैं बदमाश

बलवा के लोगों का आरोप है कि चकदह गांव के बदमाश अक्सर उनके साथ मारपीट करते हैं। हथियार लहराकर दबंगई दिखाते हैं। विरोध करने पर वे धमकी देते हैं और खूनखराबा करने पर उतारू हो जाते हैं।

एफआईआर दर्ज

घटना के बाद रामवृक्ष महतो, अजीत सहनी, सुजीत कुमार, बालो महतो समेत दस नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। घोसवरी थानेदार के मुताबिक आरोपितों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। हालांकि अब तक एक भी आरोपित पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें