पटना समेत चार प्रमंडलों की विकास योजनाओं की समीक्षा

Newswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

योजना एवं विकास विभाग की दो दिवसीय समीक्षा बैठक बुधवार को समाप्त हुई। बैठक में पटना, मगध, भागलपुर और मुंगेर प्रमंडल की विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान सचिव मयंक बरबड़े और सचिव कंवल तनुज ने की। अधिकारियों को योजनाओं में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

पटना समेत चार प्रमंडलों की विकास योजनाओं की समीक्षा

योजना एवं विकास विभाग के दो दिवसीय प्रमंडलवार समीक्षा बैठक का समापन बुधवार को हुआ। बैठक के अंतिम दिन पटना, मगध, भागलपुर एवं मुंगेर प्रमंडल अंतर्गत संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता विभाग के प्रधान सचिव मयंक बरबड़े एवं सचिव कंवल तनुज ने की। समीक्षा बैठक के दौरान योजनाओं की प्रगति, कार्यान्वयन की स्थिति, वित्तीय एवं भौतिक उपलब्धियों तथा लंबित मामलों पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों को योजनाओं के निष्पादन में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गए। साथ ही फील्ड स्तर पर नियमित निगरानी और विभागीय समन्वय को और सुदृढ़ बनाने पर बल दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।