Patna News: दानापुर : पिकअप चोरी में पार्किंग मालिक और कबाड़ी दुकानदार गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

Patna News: दानापुर पुलिस ने पार्किंग से मालवाहक पिकअप चोरी मामले में पार्किंग मालिक और एक कबाड़ी दुकानदार को गिरफ्तार किया है। राजेश रंजन की गाड़ी 15 जुलाई को गायब हुई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन के पार्ट्स बरामद किए और पार्किंग मालिक कृष्ण प्रसाद यादव और कबाड़ी दुकानदार अलाउद्दीन को गिरफ्तार किया।

Patna News: दानापुर : पिकअप चोरी में पार्किंग मालिक और कबाड़ी दुकानदार गिरफ्तार

Patna News: दानापुर पुलिस ने पार्किंग से मालवाहक पिकअप चोरी मामले में पार्किंग मालिक और एक कबाड़ी दुकानदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बैरिया बस स्टैंड स्थित कबाड़ी दुकान से क्षतिग्रस्त अवस्था में गाड़ी के पार्ट्स चेचिस, इंजन, डिफरेंशियल, दो टायर और चार पत्ती बरामद किए हैं। बताया जाता है कि रामकृष्णानगर के जकरियापुर निवासी राजेश रंजन तीन साल से अपनी गाड़ी लखनीबिगहा स्थित कोल्ड स्टोरेज की पार्किंग में लगाते थे। 15 जुलाई को जब राजेश रंजन वहां पहुंचे तो अपनी मालवाहक पिकअप गाड़ी गायब पाई। इस संबंध में राजेश ने पार्किंग मालिक कृष्णा प्रसाद यादव के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर अगमकुआं थाना क्षेत्र के बैरिया स्थित कबाड़ी दुकान से वाहन के पार्ट्स क्षतिग्रस्त अवस्था में बरामद किए। एएसपी अजीत कुमार ने बताया कि छानबीन के बाद पार्किंग मालिक कृष्ण प्रसाद यादव को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर बैरिया बस स्टैंड स्थित अलाउद्दीन की कबाड़ी दुकान से वाहन के क्षतिग्रस्त पार्ट्स बरामद किए गए। मामले में अलाउद्दीन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।