राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जगजीवन राम को श्रद्धांजलि दी

Newswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम की जयंती पर रविवार को बिहार में एक समारोह आयोजित हुआ। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कई अन्य नेताओं ने भी श्रद्धांजलि दी। कलाकारों ने भक्ति गीत और बिहार गीत प्रस्तुत किए।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जगजीवन राम को श्रद्धांजलि दी

पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम की जयंती पर रविवार को आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सय्यद अता हसनैन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। दोनों ने सर्कुलर रोड, अणे मार्ग एवं कौटिल्य मार्ग के चौराहे पर अवस्थित जगजीवन राम की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक श्याम रजक, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, कुमुद वर्मा, रवींद्र प्रसाद सिंह, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद आदि ने भी जगजीवन राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकारों ने आरती पूजन, भजन कीर्तन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।