देशरत्न के विचार आज भी प्रासंगिक : उपेन्द्र

Feb 28, 2026 06:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

शनिवार को रालोमो के प्रदेश कार्यालय में देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि उनकी जीवनी से प्रेरणा लेनी चाहिए। समारोह में पार्टी के कई नेता शामिल हुए और उनके विचारों की प्रासंगिकता पर चर्चा की गई।

देशरत्न के विचार आज भी प्रासंगिक : उपेन्द्र

रालोमो के प्रदेश कार्यालय में शनिवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि मनाई गई। मौके पर रालोमो सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि देशरत्न की जीवनी से हम सभी बिहार व देशवासियों को प्रेरणा लेनी चाहिए। उनकी विचारधारा समता और सादगी देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। प्रदेश प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने कहा कि समारोह में पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष चंद्रवंशी, ब्रजेन्द्र कुमार पप्पू, मोहन यादव, चौधरी बसंत पटेल, स्मृति कुमुद, डॉ अंजली कुमारी, मनीषा शर्मा, अशोक कुशवाहा, योगेन्द्र चौहान, सुशील कुमार, रजनीश कुमार, नीतीश कुशवाहा, खुर्शीद अहमद, मंटू यादव, राम शरण कुशवाहा, विनोद कुमार पप्पू, सुरेश पासवान, संतोष कुशवाहा समेत अन्य मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।