Patna News: देखें, सुनें और महसूस करने के बाद करें इलाज

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

Patna News: सड़क हादसे में घायल मरीज का इलाज करने से पहले उसे देखें, उसकी धड़कन सुनें और स्थिति को महसूस करें। इसके बाद तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू करें। ऐसा करने स

Patna News: देखें, सुनें और महसूस करने के बाद करें इलाज

Patna News: सड़क हादसे में घायल मरीज का इलाज करने से पहले उसे देखें, उसकी धड़कन सुनें और स्थिति को महसूस करें। इसके बाद तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू करें। ऐसा करने से मरीज की जान बचाने में मदद मिल सकती है। इमरजेंसी में आए मरीजों के इलाज के दौरान किन सावधानियों का ध्यान रखा जाए, इसके लिए पहली बार राज्य के नर्सिंग स्टाफ को इमरजेंसी लाइफ स्पोर्ट ट्रेनिंग दी जा रही है। आईजीआईएमएस में मंगलवार और बुधवार (29 और 30 सितंबर) को दो दिवसीय यह ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है। इसमें राज्य के कई जिलों के सदर अस्पतालों के नर्सिंग स्टाफ शामिल हो रहे हैं।

आईजीआईएमएस के क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के प्रमुख प्रोफेसर डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीपीआर देने के साथ ही इमरजेंसी स्थिति, जैसे सड़क हादसा, हार्ट अटैक आदि के दौरान पहले एक घंटे में किस तरह प्राथमिक उपचार किया जाए, इसकी जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इलाज में कई आधुनिक तकनीकें आ चुकी हैं। ऐसे में अस्पतालों में पांच से 10 वर्षों से काम कर रहे नर्सिंग स्टाफ को नई तकनीकों से अवगत कराने के लिए यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण टीम में डॉ. स्वाति, डॉ. आरबी सिंह, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. समरेंद्र कुमार, डॉ. राज बहादुर सिंह, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. रीतू सिंह सहित अन्य चिकित्सक शामिल हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsपटनाPatna News: देखें, सुनें और महसूस करने के बाद करें इलाज