
स्कूली छात्र की मौत के बाद जहानाबाद के सभी बसों की जांच होगी
संक्षेप: 28 अगस्त को जहानाबाद में एक छह वर्षीय छात्र की मौत के मामले में परिवहन विभाग ने कार्रवाई की है। विभागीय जांच में पाया गया कि स्कूल बस सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं थी और इसका फिटनेस प्रमाण पत्र समाप्त...
जहानाबाद में 28 अगस्त को एक छह वर्षीय छात्र की मौत के मामले में परिवहन विभाग ने पहल की है। विभागीय जांच में पाया गया कि स्कूली बस सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं था। इस कारण बस को जब्त कर लिया गया है। रविवार को परिवहन विभाग की ओर से दी्र गई आधिकारिक जानकारी में कहा गया है कि विभागीय जांच में पाया गया कि वाहन का फिटनेस प्रमाण पत्र फरवरी 2024 में ही समाप्त हो चुका था। इसके बाद भी बस का संचालन किया जा रहा था। चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी कागजात नहीं थे।

चालक खतरनाक और लापरवाह तरीके से वाहन चला रहा था। बस स्वामी और चालक के विरुद्ध चालान अधिरोपित किया गया है और इनपर एमवी एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने जहानाबाद के जिला परिवहन पदाधिकारी और मोटरयान निरीक्षक को निर्देश दिया है कि वे मोटरयान अधिनियम और अन्य संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत स्कूल प्रशासन, वाहन स्वामी, वाहन चालक और अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें। बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। विभाग ने जिले के सभी निजी स्कूलों की जांच करने का निर्देश दिया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे सरकार के तय सुरक्षा मानकों को पूरा करते हैं। सभी स्कूली वाहनों के पास फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र और वैध परमिट जैसे जरूरी कागजात होना जरूरी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




