Hindi NewsBihar NewsPatna NewsTransport Department Suspends Licenses of 4488 Drivers for Traffic Violations
सूबे के 4488 वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित, 497 का रद्द

सूबे के 4488 वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित, 497 का रद्द

संक्षेप:

परिवहन विभाग ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 4488 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए हैं और 497 लाइसेंस रद्द किए हैं। सचिव राज कुमार ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने पर लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द किया जा सकता है। यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से की जाएगी।

Dec 17, 2025 06:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर परिवहन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। परिवहन, पुलिस और यातायात पुलिस की अनुशंसा के आधार पर राज्य के 4488 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए हैं, जबकि 497 वाहन चालकों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं। परिवहन सचिव राज कुमार ने कहा कि निलंबन के बाद भी वाहन चालक पुनः यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं तो उनका लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। लाइसेंस रद्द किये जाने की स्थिति में वाहन चालकों को फिर से नए लाइसेंस के लिए आवेदन देना होगा और ड्राइविंग टेस्ट की प्रक्रिया से गुजरना होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सचिव ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध यह कार्रवाई नियमित अभ्यास के रूप में जारी रहेगा। तेज गति से वाहन चलाना, लापरवाहीपूर्वक ड्राइविंग, क्षमता से अधिक लोड ढोना तथा बार-बार नियमों का उल्लंघन करने जैसे मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा है। ऐसे चालकों के विरुद्ध ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन अथवा रद्द करने की कार्रवाई की जा रही है। परिवहन सचिव ने कहा कि जो वाहन चालक बार-बार यातायात नियमों की अवहेलना कर रहे हैं, उनके ड्राइविंग लाइसेंस को स्थायी रूप से भी रद्द किया जा सकता है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे नियमों का पालन कर स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। पुलिस/यातायात पुलिस द्वारा की गई अनुशंसा के आधार पर परिवहन विभाग की ओर से विभिन्न जिलों में 2983 लाइसेंस निलंबित एवं 393 लाइसेंस रद्द किए गए हैं। प्राप्त अनुशंसा पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। पटना सहित कई जिलों में जिला परिवहन पदाधिकारियों द्वारा स्वतः संज्ञान लेते हुए 1065 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित तथा 104 लाइसेंस रद्द किए गए हैं। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरों के माध्यम से उल्लंघनकर्ताओं की पहचान की जा रही है। पुलिस एवं परिवहन विभाग की ओर से संयुक्त रूप से सघन वाहन जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। इन उल्लंघनों पर सबसे अधिक कार्रवाई - बार-बार सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन - ओवरस्पीडिंग यानी तेज गति से गाड़ी चलाना - रेड लाइट जंप कर लगातार गाड़ी आगे बढ़ाना - रैश ड्राइविंग यानी खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाना - ओवरलोडिंग यानी क्षमता से अधिक सवारी - बिना हेलमेट/सीट बेल्ट वाहन चलाना - रॉन्ग साइड ड्राइविंग यानी गलत दिशा में चलना