एडमिट कार्ड लाने जा रहे बाइक सवार परीक्षार्थी को डंफर ने रौंदा,मौत
बिक्रम के दतियाना स्थित आरपी कॉलेज से इंटर परीक्षा का एडमिट कार्ड लाने जा रहे छात्र मंतोष कुमार को डंफर ने कुचल दिया। घटना में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथी विवेक घायल है। आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-139 को तीन घंटे तक जाम रखा और उचित मुआवजे की मांग की।

बिक्रम में दतियाना स्थित आरपी कॉलेज से इंटर परीक्षा का एडमिट कार्ड लाने जा रहे बाइक सवार छात्र को डंफर ने कुचल दिया। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथ बाइक पर पीछे बैठा दोस्त जख्मी है। घटना एनएच-139 पर बिक्रम थाना क्षेत्र के नगहर गांव के समीप शनिवार सुबह 11 बजे हुई। मृतक मंतोष कुमार (21), पिता उमेश पासवान, रानीतालब थाना क्षेत्र के लथार गांव का रहने वाला था। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-139 को लगभग तीन घंटे तक जाम रखा। घटना के बाद डंफर छोड़कर चालक भाग गया। जानकारी के अनुसार, मंतोष कुमार अपने गांव के ही विवेक कुमार के साथ बाइक से कॉलेज जाने के लिए निकला था।
वह नगहर गांव के पास गोलंबर के समीप पहुंचा, तभी तेज रफ्तार डंफर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मंतोष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा विवेक घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने तीन घंटे तक एनएच-139 सड़क जाम रखा। उन्होंने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और नगहर गांव के समीप एनएच-139 पर गोलंबर बनाने की मांग की। पुलिस पदाधिकारी ने समझाकर उग्र लोगों ने शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स पटना में भेजा दिया। पुलिस ने डंफर को जब्त कर लिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




